साइकिल से ससुराल जा रहे दंपत्ति ने शारदा सहायक नहर में लगायी छलांग, महिला सकुशल बरामद, पति की तलाश जारी

घटना लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की है।

<p>साइकिल से ससुराल जा रहे दंपत्ति ने शारदा सहायक नहर में लगायी छलांग, महिला सकुशल बरामद, पति की तलाश जारी</p>
सीतापुर. थाना क्षेत्र में आज कस्बे में उस वक़्त अफरा तफरी मच गयी जब साईकल सवार पति-पत्नी ने देखते ही देखते शारदा सहायक नदी में छलांग लगा दी। पानी मे तेज आवाज और चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने नदी में घुसकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला लेकिन इस दौरान पानी का तेज होने के चलते महिला के पति का सुराग नही लग सका। महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता पति की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नही लग सका है।
दंपत्ति ने लगाई छलांग

घटना लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की है। यहां तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी राजेन्द्र और उसकी पत्नी रेखा ने नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया हैं। लड़की के पिता के मुताबिक आज वह अपने पति के साथ तालगांव से मायके लहरपुर आ रही तथी। इसी दैरान दोनों ने लहरपुर से गुजरी शारदा सहायक नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल बरामद कर लिया है जबकि महिला के पति का कोई सुराग नही लगा है।
पति का नहीं लगा सुराग

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे वजह क्या रही है यह स्थिति अभी साफ नही हो सकी हैं पत्नी के होश हवास में आते ही मामले से पर्दा उठ सकेगा। पुलिस का कहना है कि महिला के पति का नदी में सुराग नही लग सका है। उसके लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है। जल्द ही उसको भी बरामद कर लिया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.