पत्नी को विदा नहीं कर रहा था पिता, तो पति ने ससुर के साथ कर दिया ऐसा, नहीं हो रहा किसी को विश्वास

पुलिस का कहना है कि आरोपी पति की तलाश की जा रही हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

<p>पत्नी को विदा नहीं कर रहा था पिता, तो पति ने ससुर के साथ कर दिया ऐसा, नहीं हो रहा किसी को विश्वास</p>
सीतापुर. थाना क्षेत्र मे पत्नी को ससुराल पक्ष द्वारा न भेजने से नाराज दामाद ने घात लगाकर अपने ही ससुर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया और घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। बेटी ने पिता को घायल अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा हैं। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ससुर से घटनाक्रम की जांच पड़ताल की और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति की तलाश की जा रही हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
पत्नी को विदा नहीं कर रहा था पिता

घटना सीतापुर के रेउसा थाना इलाके का है। यहां के निवासी जुम्मन ने अपनी बेटी की शादी सुएब से 4 वर्ष पहले की थी। मिली जानकारी के मुताबिक,बीते कुछ दिनों पूर्व सुएब की पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो गयी और विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते पत्नी पति को छोड़कर अपने मायके आ गयी। पत्नी के मायके आने के बाद पति ने कई बार पत्नी को विदा कराना चाहा लेकिन ससुर ने विवाद के चलते अपनी बेटी को विदा नही किया। इसी के चलते दामाद ससुर से रंजिश मानने लगा और घात लगाकर ससुर पर हमला करने की योजना बनाने लगा। इसी दौरान कुछ ही दिन बाद पिता अपनी बेटी के साथ बाजार गया हुआ था और वह वहां से वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में पहले से घात लगाकर लगाए दामाद ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर ससुर को लहूलुहान कर दिया। पिता पर हमला होता देखकर बेटी ने चीख पुकार कर स्थानीय लोगों को इक्कठा कर लिया लेकिन तब तक पति मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बेटी ने अपने पिता को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल व्यक्ति से घटनाक्रम की जानकारी हासिल की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना हैं कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.