मडिया का वार्षिकोत्सव : शिक्षक चाहे तो चरवाहे को चन्द्रगुप्त बना सकता है- लोढ़ा

– उच्च माध्यमिक विद्यालय मडिया का वार्षिकोत्सव

<p>sirohi</p>
सिरोही. विधायक संयम लोढ़ा ने एक विद्यालय के द्वार पर लिखे कोट Óलाओ तु हारे लाल को इंसान बना दूं … दुनिया पूजे उतना महान बना दूं…Ó का उल्लेख करते हुए शिक्षक की महिमा बताई। कहा कि शिक्षक चाहे तो एक चरवाहे को चन्द्रगुप्त बना सकता है। वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मडिया में वार्षिकोत्सव झंकार को मु य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने नेता बनने की बात साझा करते हुए कहा कि नवीं में पढऩे के दौरान उनके विद्यालय के खेल मैदान की जमीन किसी उद्योगपति ने हड़प ली। उन्होंने प्रधानाध्यापक कांतिलाल नेपालिया से कहा कि ऐसा नहीं होने देंगे और आंदोलन करेंगे। सहमति के बाद छात्रों ने उनके नेतृत्व में आंदोलन किया और जमीन स्कूल के नाम करवाई। यही उनके राजनीति में आने का पहला पाठ रहा।
उन्होंने कहा कि शिक्षक अपना परिवार समझकर अगर कार्य करता है तो उसका अच्छा परिणाम आता है। विधायक ने समारोह में प्रधानाचार्य अंजुरानी कांटीवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के शिक्षक गर्व की बात है। समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गंगा कलावंत ने की। विशिष्ट अतिथि मु य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भबूतमल मेघवाल, सरपंच कानाराम देवासी, एसएमसी अध्यक्ष दुर्जनसिंह देवड़ा, एसीबीइओ आंदनराज आर्य, दीपक गहलोत थे।
प्रधानाचार्य अंजुरानी ने बताया कि समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
इस दौरान विनाराम सुथार, बाबूलाल मेघवाल, जीवनदास, हनीफ खान, नारायणसिंह, नरेश कुमार, संगीता देवी, गणेशाराम लोहार आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य ने समारोह को सफल बनाने वाले भामाशाहों, ग्रामीणों, शिक्षकों व अन्य कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.