विद्युत निगम व चिकित्सा विभाग सहित इन विभागों मेंं बंपर वैकेंसी, हाथ से न जाने दे मौका, जानिए क्या है लास्ट डेट

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर के 551 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

<p>सफदरजंग अस्पताल, विद्युत निगम व चिकित्सा विभाग मेंं बंपर वैकेंसी, हाथ से न जाने दे मौका</p>

सीकर.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर के 551 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। ऑनलाइन आवेदन 12 जुलाई तक होंगे। इसमें सामान्य के 379, ओबीसी के 149, एससी के 82 व एसटी के लिए 41 पद आरक्षित है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 16 सितम्बर को देश के विभिन्न शहरों में होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र एम्स दिल्ली की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। परिणाम भी इसी महीने जारी होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने 950 से अधिक नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए पिछले दिनों विज्ञप्ति जारी की थी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार से होगा। साक्षात्कार इसी महीने से शुरू होंगे।


शिक्षक भर्ती के टिप्स
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी कर दिया गया है। सामाजिक विज्ञान विषय के1878 पद है। सामाजिक विज्ञान विषय के लिए दो प्रश्न पत्र होंगे। 200 अंकों के प्रथम प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। द्वितीय प्रश्न पत्र 300 अंकों का होगा। इसमें राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र व लोकप्रशासन विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 180 अंकों के 90 प्रश्न उच्च माध्यमिक स्तर और 80 अंकों के 40 प्रश्न स्नातक स्तर के पूछे जाएंगे। 40 अंकों के 20 प्रश्न सामाजिक विज्ञान की शिक्षण विधियों के लिए निर्धारित है। प्रत्येक प्रश्न के लिए दो अंक निर्धारित है। लेकिन गलत उत्तर पर नेगेटिव मॉर्र्किंग भी लागू रहेगी। अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय प्रश्न पत्र पहले प्रश्न पत्र में काफी मददगार बनेगा। क्योकि इतिहास, राजनीति व भूगोल के कई टॉपिक दोनों प्रश्न पत्रों में कॉमन रहेंगे। अभ्यर्थियों के लिए दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और लोकप्रशासन नए विषय रहेंगे। अत: इन विषयों पर मजबूत पकड़ सफलता दिलाने में काफी मददगार बनेगी। अभ्यर्थियों को अभी से कलैण्डर बनाकर पढ़ाई करनी होगी।


दो चरणों में होगी परीक्षा
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में 1151 पदों पर भर्ती होगी। यह नियुक्तियां जूनियर इंजीनियर, जूनियर केमिस्ट और इंफॉर्मेटिक्स असिस्टेंट के पदों पर होगी। इसमें जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 693 पद है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दो जुलाई तक होंगे। अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में प्रश्न बहुविकल्पीय पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित है। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी होगी। जूनियर इंजीनियर और जूनियर केमिस्ट पद के लिए प्रश्नपत्र में दो भाग होंगे। पहले भाग में पद से संबंधित विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भाग को 60 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। दूसरे भाग में तर्क-शक्ति, मानसिक योग्यता, गणित, सामान्य ज्ञान, हिन्दी और अंगे्रजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भाग को 40 फीसदी वेटेज मिलेगा। इंफॉर्मेटिक्स असिस्टेंट पद के लिए दो चरणों में परीक्षा होगी।पहले चरण की परीक्षा के दो भाग होंगे। पहले भाग में पद से संंबंधित विषय से सवाल पूछे जाएंगे। अगले चरण में हिन्दी और अंग्रेजी टाइपिंग का टेस्ट होगा। दोनों के लिए 15-15 मिनट का समय निर्धारित रहेगा। फाइनल मैरिट परीक्षा के अंकों के आधार पर ही बनेगी।


345 पदों पर भर्तियों का मौका
दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में सीनियर रेडिजेंट के 345 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन होंगे। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। डाक के जरिए आवेदन27 जून तक भेजने होंगे। इसमें एनेस्थीसिया के 94, एनाटॉमी के चार, बायोकेमिस्ट्री के चार, कम्युनिटी मेडिसिन दो, डर्मेटोलॉजी एक, फॉरेंसिक मेडिसिन दो पद है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। लिखित परीक्षा को 80 फीसदी वेटेज दिया जाएगा।


महत्वपूर्ण प्रश्न
‘भारत में एकमात्र ठाकुर केसरीसिंह बारहठ ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने भारत माता की दासता की श्रंृखलाओं को काटने के लिए अपने समस्त परिवार को स्वतन्त्रता के युद्ध में झौंक दिया।’ यह कथन किसका है – रासबिहारी बोस
राजस्थान के किस शासक ने दिल्ली सुल्तान और मुगल बादशाह दोनों को पराजित किया – महाराणा सांगा
वीर दुर्गादास राठौड़ ने मारवाड़ के किस राजकुमार को शासक बनाने के लिए लम्बे समय तक औरंगजेब से संघर्ष किया – अजीतसिंह
राजस्थान का कौनसा जिला आजादी से पूर्व लगभग सदैव केन्द्रीय सत्ता के नियन्त्रण में रहा – अजमेर
1922 में ‘बूंदी राज्य में स्त्रियों पर अत्याचार’ नामक पर्चा किसके द्वारा निकाला गया – रामनारायण चौधरी
धापी दादी का सम्बन्ध किस ऐतिहासिक किसान आन्दोलन से रहा है – सीकर किसान आन्दोलन
हड़प्पा सभ्यता का प्रसिद्ध स्थल कालीबंगा राजस्थान के किस जिले में है – हनुमानगढ़
मारवाड़ के शासक मालदेव व शेरशाह सूरी के बीच युद्ध किस स्थान पर लड़ा गया था – गिरी सुमेल
राजपूताना में किस रियासत के शासकों को ‘महारावल’ कहा जाता था – जैसलमेर
1857 की क्रांति के समय कोटा राज्य के कैप्टन कौन थे – मेजर बर्टन
‘मारवाड़ रा परगना री विगत’ पुस्तक के लेखक कौन है – मुहणौत नैणसी
‘बातां री फुलवारी’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है – विजयदान देथा
चित्रकार निहालचन्द का सम्बन्ध राजपूताना की किस चित्रकला शैली से है – किशनगढ़
विख्यात लोकनाट्यकार लच्छीराम किस ख्याल से सम्बन्धित हैं – कुचामनी
प्रति वर्ष ऊँट उत्सव का आयोजन कहां किया जाता है – बीकानेर
‘टांका’ है – जल संरक्षण का परम्परागत स्त्रोत
वर्ष 1961 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार राजस्थानी भाषा की कुल बोलियां कितनी मानी गई हैं – 73
राजस्थान में पशुपालन के प्राचीनतम साक्ष्य कहां से मिले हैं – बागोर (भीलवाड़ा)
कार्तिक माह में चन्द्रभागा का पशु मेला कहां आयोजित होता है – झालरापाटन

 


इन दिनों चर्चा में…
आयुष्मान भारत योजना
14 जून 2018 को 20 राज्यों व केन्द्रशासित राज्यों ने आयुष्मान भारत – राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन को लागू करने के लिए सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किये जो केन्द्र-राज्य सम्बन्धों के बीच सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अंतर्गत केन्द्र सरकार निर्मित योजना को राज्यों द्वारा अपनाते हुए देश के 50 करोड़ लोगों (10 करोड़ परिवार) को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जायेगी। भारत सरकार की ‘आयुष्मान भारत योजना’ 1 अप्रेल 2018 से सम्पूर्ण देश में लागू है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (बीपीएल धारक) को स्वास्थ्य सुरक्षा मुहैया करवाना है।

 


विश्व हिन्दी सम्मेलन
11 वें हिन्दी सम्मेलन का आयोजन भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा 18-20 अगस्त 2018 को स्वामी विवेकानन्द अन्तर्राष्ट्रीय सभा केन्द्र, पाई (मॉरीशस) में किया जाएगा। प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन 1975 में नागपुर में किया गया था।


दिव्या सूर्यदेवरा
भारतीय मूल की अमेरिकी महिला दिव्या सूर्यदेवरा को अमेरिका की सबसे बड़ी कम्पनी जनरल मोटर्स का मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे किसी भी ऑटो कंपनी में मुख्य वित्तीय अधिकारी का पद ग्रहण करने वाली पहली महिला हैं। दिव्या मद्रास विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक हैं।


रेल मदद ऐप जारी
भारतीय रेलवे ने शिकायत प्रबंधन प्रणाली को डिजीटल बनाने के लिए ‘रेल मदद’ नामक एप जारी किया है। यह एप यात्रियों की शिकायतों के शीघ्र निराकरण में मददगार साबित होगा। काफी लंबे समय से यात्रियों की मांग पर यह प्रयोग किया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.