श्योपुर

नो व्हीकल जोन का विरोध, सडक़ पर उतरेगी कांग्रेस

प्रशासन के आदेश को लेकर व्यापारी, आमजन में भी रोष
Opposition to no vehicle zone, Congress will come on the road, news in hindi, mp news, sheopur news

श्योपुरApr 11, 2021 / 12:21 am

संजय तोमर

नो व्हीकल जोन का विरोध, सडक़ पर उतरेगी कांग्रेस

श्योपुर. मुख्य बाजार को नो व्हीकल जोन घोषित किए जाने के आदेश को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंधत लगाए जाने से न केवल व्यापारी बल्कि आमजन नाराज हैं। इस मामले को लेकर जहां कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने दो पहिया वाहन के प्रवेश पर रोक को गलत बताया है, वहीं अब कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चौहान भी मुखर हो गए हैं। चौहान ने कहा कि अगर प्रशासन अपना यह आदेश वापस नहीं लेता है तो आमजन और व्यापारियों के हित में धरना प्रदर्शन के साथ ज्ञापन दिया जाएगा।
प्रशासन के आदेश के बाद लोगों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि जब प्रशासन ने एक बैठक में इस तरह का निर्णय लिया था उसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इसका विरोध नहीं किया। ऐसे में व्यापारी व आमजन भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों से नाराज हैं। इधर नवचेतना युवा संगठन ने इस आदेश के खिलाफ आवाज बुलंद करने का ऐलान किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि दो पहिया वाहनों पर रोक लगाकर प्रशासन लोगों को परेशान कर रहा है। व्यापारी भी सडक़ पर उतरकर आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।
प्रशासन को दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाना चाहिए थी। अगर प्रशासन दो पहिया वाहनों को छूट नहीं देता है तो कांग्रेस पार्टी सोमवार को इस मामले को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी
अतुल चौहान, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस, श्योपुर
प्रशासन मनमाने नियम बनाकर व्यापारी, दुकानदार व आमजन को परेशान कर रहा है। मुख्य बाजार की नाकाबंदी कर दो-पहिया वाहनों को रोककर लोगों को परेशान किया जाना गलत है। पार्किंग की कोई उचित व्यवस्था भी नहीं की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई हम विरोध करते हैं।
देवेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष, नवचेतना युवा संगठन, श्योपुर

Home / Sheopur / नो व्हीकल जोन का विरोध, सडक़ पर उतरेगी कांग्रेस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.