शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का 1 साल पूरा, राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार ने गिनाईं उपलब्धियां

शिवराज सरकार के चौथी बार शपथ लेने के 1 साल पूर्ण होने पर कलेक्टर कार्यालय में राज्य मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां।

<p>शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का 1 साल पूरा, राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां</p>

शाजापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर चौथी बार शपथ लेने के बाद कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर सोमवार को स्थानीय कलेक्टर कार्यालय में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रेस वार्ता आयोजित की।

 

पढ़ें ये खास खबर- क्या इस जिले में भी हैं हीरे की खान? खुदाई के दौरान हीरे मिलने की खबरें

देखें खबर से संबंधित वीडियो…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x803w8t

होली के बाद समीक्षा बैठक ली जाएगी, फिर होगा फैसला

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री परमार ने कोरोना संक्रमण काल के बीच में भी शिवराज सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, अभी 1 अप्रैल से स्कूल खोलने का निर्णय तय नहीं किया गया है। होली के बाद कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जाएगी इसके बाद स्कूल खोलने पर निर्णय होगा।

 

पढ़ें ये खास खबर- मोहब्बत का दर्दनाक अंत : आखिरी वक्त पर प्रेमिका ने छोड़ा प्रेमी का हाथ


कोरोना नियों का पालन करना जरूरी

इसके साथ ही राज्य मंत्री ने किसानों को शिवराज सरकार द्वारा राहत राशि प्रदान किए जाने की भी जानकारी दी। उन्होंने नई शिक्षा नीति को देश हित में बताया। राज्यमंत्री परमार ने कहा कि, कोरोना से बढ़ने लगा है इसे रोकने के लिए हमें कोरोना का इनका पालन करना होगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.