ये भी पढ़ें- इशकजादे ! मोहब्बत में ‘दीवार’ बनी जाति तो प्रेमी जोड़े ने मौत को लगाया गले
स्वागत समारोह में भूले सोशल डिस्टेंसिंग..मास्क
टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन शहरभर सहित पूरे जिले में भाजपाईयों ने लोगों को कोरोना के नियम का पाठ पढ़ाया। मास्क, सोशल डिस्टेंस सहित टीकाकरण महाअभियान का हिस्सा बनने की अपील की। अगले ही दिन भाजपाईयों ने कोरेना के सभी नियमों को ताक पर रख दिया। भाजपा की नई कार्यकारणी का स्वागत समारोह था। नई कार्यकारिणी ने सम्मान के बाद सामूहिक फोटो सेशन कराया गया। टीम भाजपा के इस फोटो सेशन में एक-दो को छोड़कर अन्य के चेहरे पर न मास्क दिखा और न सोशल डिस्टेंस…। इस तरह की लापरवाही बरतने वाले इन जिम्मेदारों को रोकने-टोकने वाला भी कोई नहीं था।
ये भी पढ़ें- पति-पत्नी पर 50 लाख का इनाम, ग्रामीणों को लगाया 20 करोड़ से ज्यादा का चूना
बीते दिनों हुई नई कार्यकारिणी की घोषणा
दरअसल जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा गत दिवस की गई है। नई कार्यकारिणी के सदस्यों का भाजपाईयों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। शाजापुर में भी भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी जिला शाजापुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा पनवाड़ी मंडल द्वारा स्वागत किया गया। भाजपा जिला अधक्ष अंबाराम कराडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। भाजपा पनवाड़ी मंडल ने जिला अध्यक्ष कराड़ा सहित जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, गोपाल राजपूत, यमुना कछावा, रामप्रसाद चौधरी, भगवतसिंह मंडलोई, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, जिला मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव लाला, जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पनवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राजपूत, महामंत्री भगवानदास बैरागी, छगनलाल सौराष्ट्रीय, तंवरसिंह राजपूत, विशाल शर्मा, बद्रीलाल कराड़ा, ईश्वरसिंह राजपूत, महेश भंडारी, राम सिंह, धर्मेंद्र सौराष्ट्रीय, रवि धाकड़ सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का नियम हवा होता नजर आया।
देखें वीडियो- तालाब में नहाने की इतनी बड़ी सजा !