स्टेट हाइवे : 15 किमी सड़क की पूरी परत उखड़ी, 50 से ज्यादा गड्ढे, 100 स्पॉट पर पेचवर्क

अधिकारियों का दावा : 20 अक्टूबर तक मेंटेनेंस करके देंगे सड़क, नहीं छोड़ेंगे एक भी गड्ढे

<p>स्टेट हाइवे : 15 किमी सड़क की पूरी परत उखड़ी, 50 से ज्यादा गड्ढे, 100 स्पॉट पर पेचवर्क</p>

शहडोल. ब्यौहारी से शहडोल स्टेट हाइवे पर 20 अक्टूबर से टोल टैक्स वसूलने की तैयारी है। बिना मेंटेनेंस कराए टोल टैक्स वसूलने का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि 20 अक्टूबर तक सड़क पर मेंटेनेंस का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। ब्यौहारी-शहडोल स्टेट हाइवे पर एक भी गड्ढे नहीं छोड़ेंगे लेकिन हकीकत एकदम अलग है। सड़क जगह-जगह बदहाल है। पत्रिका टीम ने शहडोल से गोहपारू तक 25 किलोमीटर का सफर तय कर हकीकत जानी। इस दौरान कई खामियां सामने आई। 25 किलोमीटर की सड़क पर जगह-जगह पेचवर्क, गड्ढे और उखड़ी सड़क से होकर गुजरना पड़ा। संभागीय मुख्यालय से 5 किमी तक सड़क ठीक थी लेकिन आगे बढ़ते ही सड़कों पर बेतरतीब पेचवर्क और गड्ढों से होकर आगे बढऩा पड़ा। 10 किमी बाद से सड़क की एक परत की गायब थी। पूर्व में नवीनीकरण और पेचवर्क के बाद तैयार सड़क की एक परत जगह-जगह उखड़ी हुई थी। बदहाल सड़क होने की वजह से आए दिन इस मार्ग पर हादसे हो रहे हैं। अनियंत्रित होकर वाहन सड़क से नीचे उतर रहे हैं। पेड़ों से टकरा रहे हैं। हादसों के बाद भी अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
मेंटेनेंस पर उठे सवाल, गड्ढे भरने में लाखों खर्च
अधिकारियों ने गड्ढे भरने के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि तीन साल से लगातार मेंटेनेंस कराया जा रहा है। 2019-20, 2020-21 में मेंटेनेंस कराया गया था। 2021-22 में भी लगातार मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। मेंटेनेंस के अलावा पेचवर्क के अलावा डामर का काम भी लगातार कराया जा रहा है। इसके बावजूद सड़क बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे हैं। लगातार तीन वर्षों तक मेंटेनेंस और डामर रिनुअल के बावजूद बदहाल सड़क कई सवाल उठ रहे हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.