राजनीतिक उथल-पुथल का हो रहा व्यापार में असर

मंदी के दौर से गुजर रहा है सराफा व इलेक्ट्रानिक्स व्यापार

<p>राजनीतिक उथल-पुथल का हो रहा व्यापार में असर</p>

शहडोल. जिले में सराफा व इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी इन दिनो मंदी के दौर से गुजर रहा है। बाजार में सोने-चांदी के जेवरों की खरीदारी 40 से 50 फीसदी घट गई है। वहीं इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी भी निराश दिख रहे हैं। व्यापारियों की माने तो बाजार में मंदी की मुख्य वजह वर्तमान में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल और कोरोना वायरस की दहशत है। जिससे अधिकांश लोगों का ध्यान खरीदारी से हट गया है उन्हे देश के भविष्य की चिंता सताने लगी है।
सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट
बताया गया है कि पिछले पांच मार्च से सोने-चांदी की कीमतों में चार से पांच हजार रुपए तक की गिरावट आई है। पिछले 15 फरवरी से 5 मार्च के मध्य 43 से 44 हजार रुपए प्रति दस ग्राम दर की उचाईयों तक पहुंचने वाला 24 कैरेट का सोना वर्तमान में 40 हजार 600 रुपए हो गया है। इसी प्रकार 45 से 46 रुपए प्रति किलो की दर से बिकने वाली चांदी वर्तमान में 41 हजार रुपए प्रतिकिलो से बिक रही है। इसके बाद भी सराफा व्यापार में मंदी छाई हुई है।

40 फीसदी घट गए ग्राहक
पिछले दिनों सोना-चांदी की कीमत घटने से करीब 40 फीसदी ग्राहक घट गए है। वर्तमान में खरमास लगने से भी खरीदारी कम हो गई है। आगामी 14 अप्रेल से ग्राहकी बढने की संभावना है।
मन्ना सराफ, संरक्षक, सराफा व्यापारी संघ, शहडोल

चुनाव के बाद से छाई है मंदी
कुछ महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव के बाद से इलेक्ट्रानिक्स व्यापार में मंदी छाई हुई है। पहले प्रतिदिन 25-30 मोबाइल आसानी से बिक जाते थे, मगर अब 10-15 ही बिकते हैं।
अमित गुप्ता, अध्यक्ष, मोबाइल विक्रेता संघ, शहडोल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.