शाहडोल

हांथो में मेंहदी लगा और कागज में चित्र उकेर दिया मतदान का संदेश

मॉडल स्कूल भटिया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जनशिक्षक को किया गया सम्मानित

शाहडोलOct 25, 2021 / 12:48 pm

shubham singh

मॉडल स्कूल भटिया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जनशिक्षक को किया गया सम्मानित


रसमोहनी/बुढ़ार. आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी मतदाता जो 18 वर्ष से ऊपर हैं उन्हे निर्वाचन में सहभागिता निभाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन मॉडल हायर सेकंडरी भटिया में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर वंदना वैद्य एवं डीपीसी डॉ मदन कुमार त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रंगोली, मेहंदी, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने हाथो में मेंहदी सजाकर व कागज में चित्रकारी कर लोगों को मतदान का संदेश दिया। कार्यक्रम में मॉडल स्कूल भटिया, हायर सेकंडरी रसमोहनी, हायर सेकंडरी बालक एवं कन्या जैतपुर, हाईस्कूल कोल्हुआ, बहगड एवं जैतपुर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। निर्णायक कमेटी द्वारा रंगोली में प्रथम स्थान मॉडल भटिया, दूसरा स्थान बहगड़ और तीसरा स्थान रसमोहनी को दिया। वहीं चित्रकला में प्रथम स्थान मॉडल भटिया, दूसरा स्थान मॉडल भटिया एवं तीसरा स्थान बालक जैतपुर, मेहंदी में प्रथम स्थान जैतपुर कॉलेज, दूसरा स्थान कन्या हायर सेकेण्डरी जैतपुर, तीसरा स्थान मॉडल भटिया के छात्र छात्राओं ने बाजी मारी। कलेक्टर वंदना वैद्य द्वारा मतदाता जागरूकता संदेश जो चित्रकला प्रतियोगिता, मेहंदी डिजाइन, रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से दिया गया था उसका अवलोकन किया और छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए बनाई गए रंगोली, मेहंदी, चित्रकला की प्रशंसा कीं एवं छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जनशिक्षक जितेंद्र तिवारी द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित संगीतमय गीत प्रस्तुत किया गया जिस पर कलेक्टर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र बुढार सीबी शुक्ला एवं बीएसी राकेश त्रिपाठी और जनशिक्षक बहगड़ सुरेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया।
देवी तालाब के जीर्णोद्धार की मांग
कलेक्टर एवं डीपीसी माता सिंहवाहनी मंदिर भटिया के चरणों में मत्था टेककर माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर विकास के संबंध में सेवा समिति के अध्य्क्ष विनोद सिंह, उपाध्यक्ष पवन तिवारी, कन्हैया लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामकल्याण गुप्ता, लवलेश सिंह परिहार, विजय कृष्ण मिश्रा, बालमीक त्रिपाठी, सचिव पुरषोत्तम सिंह आदि लोगों ने मंदिर के इतिहास के संबंध में जानकारी दी। साथ ही देवी तालाब जो लगभग 9 एकड़ में निर्मित है उसके सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए मांग पत्र सौंपा। कलेक्टर वंदना वैद्य द्वारा आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही इसकी स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर वंदना वैद्य ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भटिया का भी निरीक्षण किया।

Home / Shahdol / हांथो में मेंहदी लगा और कागज में चित्र उकेर दिया मतदान का संदेश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.