काम पर वापस आए कर्मचारी, होली पर नहीं मिली थी वेतन

पीडब्लूडी 106 कर्मचारियों को किया 75 लाख रुपए का भुगतान

शहडोल. दिसंबर महीने से फरवरी तक लगभग 106 पीडब्लूडी विभाग के कार्यभारित और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की लगभग 75 लाख रुपए का भुगतान नहीं होने के कारण पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया था। इन कर्मचारियों को होली के त्यौहार पर वेतन का भुगतान नहीं होने के चलते कर्मचारियों में आक्रोष बना रहा। वेतन भुगतान को लेकर कर्मचारियों ने पीडब्लूडी कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया था। इसके बाद कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने से काम काज बंद कर दिया था।
106 कर्मचारियों को 75 लाख का किया भुगतान-
पीडब्लूडी विभाग के लगभग 106 कर्मचारियों को लगभग 75 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। वेतन का भुगतान कर्मचारियों के बैंक खाते में भेजा गया है। बताया गया है कि वेतन का भुगतान होने के बाद पीडब्लूडी विभाग के कर्मचारियों ने काम काज शुरू कर दिया है।
किया गया भुगतान-
पीडब्लूडी विभाग के लगभग 106 कर्मचारियों का तीन महीने का वेतन का भुगतान शासन से बजट नहीं मिलने के कारण समस्या आई थी। शासन से राशि आने के बाद लगभग 75 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।
सत्येन्द्र सिंह
डीएम पीडब्लूडी विभाग
शहडोल
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.