शाहडोल

भाजपा नेता ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद भाजपा ने नेता को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

शाहडोलFeb 22, 2021 / 10:53 am

Pawan Tiwari

भाजपा नेता ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

शहडोल. भाजपा के एक नेता पर रेप का आरोप लगा है। रेप का आरोप लगने के बाद भाजपा ने नेता को पार्टी से निलंबित कर दिया है। दरअसल, शहडोल जिले के भाजपा मंडल अध्यक्ष और उसके साथियों पर 20 साल की युवती को अगवा कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।
भाजपा नेता पर आरोप है कि युवती को अगवा कर एक फार्महाउस में ले जाया गया, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस पूरे मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1363680448858136580?ref_src=twsrc%5Etfw
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने युवती के साथ 2 दिन तक गैंगरेप किया और फिर 20 फरवरी को पीड़िता को उसके घर के सामने फेंक कर फरार हो गए।
नशे की हालत में दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार आरोपितों ने युवती के साथ नशे की हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्‍हें नशीली दवाई देकर शराब भी पिलाने की बात सामने आ रही है। युवती की हालत गंभीर है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पार्टी से निष्कासित हुआ नेता
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है।

Home / Shahdol / भाजपा नेता ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.