सिवनी

श्रीराम ने चलाए बाण और धू-धू कर जल गया रावण

श्रीराम दल समिति के तत्वावधान में हुआ एतिहासिक कार्यक्रम

सिवनीOct 18, 2021 / 09:12 am

akhilesh thakur

श्रीराम ने चलाए बाण और धू-धू कर जल गया रावण

सिवनी. शहर के बस स्टेण्ड के पास स्थित स्कूल मैदान में शनिवार को श्रीरामदल समिति के तत्वावधान में एतिहासिक रावण दहन हुआ। विधायक दिनेश राय मुनमुन, कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग की उपस्थिति में रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर इंदौर से आए सावंरिया दल ने वैष्णो माता, श्मशान होली, काली नृत्य की शानदार प्रस्तुति की गई। इसके बाद श्रीराम के बाण चलाने की औपचारिकता पूरी कर रावण दहन किया गया। इस अवसर पर शानदार आतिशबाजी हुई। बड़ी संख्या में लोग उपस्थिति रहे। इसके अलावा शहर के बस स्टेण्ड, बाहुबली चौक, शुक्रवारी आदि स्थानों पर रावण दहन की प्रस्तुति हुई।

शक्ति उपासना के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी सिवनी द्वारा दशहरा चल समारोह के दौरान नेहरू रोड हिंदी मेन बोर्ड स्कूल के सामने पंडाल लगाकर चल समारोह में शामिल व्यायामशालाओं के प्रमुख एवं दुर्गा पूजन पंडाल समितियों को सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में चल समारोह में शामिल नगर की व्यायामशालाओं एवं दुर्गा पूजन पंडाल समितियों के प्रमुखों को दुबे एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शाल एवं श्रीफल भेंट किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिवनी का दशहरा शांति एवं सदभाव से मनाया जाता है, जो प्रदेश में एक मिशाल है। नौ दिन शक्ति उपासना के बाद १०वें दिन ऐतिहासिक चल समारोह एवं बुराई एवं राक्षसी प्रवृत्ति के प्रतीक रावण का पुतला दहन करने की पौराणिक धार्मिक मान्यताओं को पूरी आस्था के साथ शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाता है। दुर्गा पूजन पंडाल एवं व्यायामशालाओं द्वारा जो भव्य आयोजन किए जाते हैं। वह सनातन धर्म और संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण है। दुबे ने कहा कि दुर्गा पूजा के नौ दिनों में व्यापक व्यस्थाएं और धार्मिक आयोजन के लिए पूरा समाज दुर्गा पूजा पंडालो के योगदान के लिए ह्रदय से धन्यवाद देता है और भारतीय जनता पार्टी समस्त पूजा पंडालों एवं व्यायामशालाओं के प्रति ह्रदय से सम्मान करती है। आयोजित सम्मान समारोह में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, प्रेम तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, ज्ञानचंद सनोडिया, आनंद शर्मा, महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, अजय डागोरिया, किशोर सोनी, स्वादंश अवधवाल, कपिल पांडे खुशेन्द्र पवार, दीपक नगपुरे, युवराज राहंगडाले, विक्रांत दुबे, दिलीप अग्रवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष पार्वती जंघेला, संतोष नगपुरे, भाजपा नगर मंडल दक्षिण अध्यक्ष अभिषेक दुबे, शिव सनोडिया, एकता चौरसिया, संजीव मिश्रा, वंदना बैस, कविता शर्मा, अंजु तेलंग, अनूप मिश्रा, वीरेन्द्र डहेरिया, बादल बैन, विनायक शर्मा, बब्बी शर्मा, दीपक ठाकुर, अनिल पटवा आदि भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता उस्थित रहे।

जिला कांग्रेस लीगल सेल के तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथजी का पुतला जिला भाजपा द्वारा जलाए जाने के विरोध में रविवार को कचहरी चौक पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पुतला जलाया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने भजपा प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस लीगल सेल के जिला अध्यक्ष एड पंकज शर्मा ने कहा कि जिला भाजपा के लोग सिवनी को संभाग का मुख्यालय बनाए जाने, पेंच का पानी लालमाटी क्षेत्र में लाए जाने, सिवनी मेडिकल कालेज का काम शुरू कराने, कंडीपार में अर्ध निर्मित गरीबों को मिलने वाले प्रधानमंत्री आवास का कार्य पूर्ण कराने, सिवनी नगरपालिका के लिए कमलनाथ द्वारा स्वीकृत की गई 48 करोड़ की राशि नवीन जलावर्धन का कार्य पूर्ण कराने। नगर के अंदर से लेकर बायपास सीमा तक फोर लाइन बनवाने, नगर में ट्रांसपोर्ट का निर्माण कराने, मिड डे मील में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने, गरीबों को मिलने वाला कैरोसिन में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने। पटवारी द्वारा नामांतरण-डायवर्सन, बही, बनाने के नाम से नगर की जनता से मनमाने पैसे उगाही करने पर, कार्रवाई कराने, नगर की मूलभूत सुविधाओं से वंचित कालोनियों में विकास कार्य कराने के लिए आदि सिवनी के ज्वलंत मद्दों पर अपनी आवाज कभी बुलंद नही करेंगे। अपने पार्टी के चुने हुए जनप्रतिनिधियों से कभी यह सवाल नही करेंगे। इतनी नाकामियों के बाद भी कभी अपने पार्टी के नेताओं का पुतला नगर हित में नही जलाएंगे। क्योकि जिला भाजपा के लोगों को सिवनी से ज्यादा प्यारे इनके नेता हैं। बिना वजह ही कमलनाथजी का पुतला जलाकर सिवनी की जनता को गुमराह करने का बेतुका प्रयास करते रहते है। जिला कांग्रेस लीगल सेल द्वारा इन सब बातों के विरोध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर एड. दादू निखिलेन्द्रनाथ सिंह, एड. निर्मल यादव, एड. अवि यादव, एड. महेन्द्रसिंह चंदेल, एड. राज गोस्वामी, एड. शाहिद रज, एड. शीरी अफरोज, एड. योगेश ब्यौहार, एड. विशाल तिवारी, एड. मनोज हरिनखेडे, एड. फिरोज कुरैशी, एड. अमोल चौरसिया, जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री ब्रजेशसिंह (लल्लू) बघेल, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील, आशीष ताम्रकार, एश्वर्य सुमित मिश्रा, देवधर सक्सेना, नितिन शुक्ला, सुशील ठाकुर, सिंदेश तिव्हन, संजय सनोडिया, तवरेज अली, कैलाश महोबिया, काफिल खान, नब्बू भाई आदि उपस्थित रहे।

Home / Seoni / श्रीराम ने चलाए बाण और धू-धू कर जल गया रावण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.