लॉकडाउन में लोगों की सुविधा के लिए तय किए प्रभारी, जारी किए मोबाइल नंबर

नगर पालिका ने आवश्यक कार्यों के लिए बनाई व्यवस्था

<p>लॉकडाउन में लोगों की सुविधा के लिए तय किए प्रभारी, जारी किए मोबाइल नंबर</p>
सिवनी. कोरोना वायरस संक्रमण अपने भीषण स्तर पर जा पहुंचा है। नगर में प्रतिदिन कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढते जा रही है। शहर के नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, जिसे दृष्टिगत रखते हुए नगरपालिका प्रशासन द्वारा कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं साफ-सफाई संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए आदेश जारी क अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए लगाई गई है।
अस्पताल में स्वयं के निरीक्षण में साफ-सफाई कराने के लिए स्वच्छता निरीक्षक केके रजक मोबाइल नंबर 9424716622 एवं संतोष यादव सहायक ग्रेड-3 मोबाइल नंबर 8718896338 को जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में स्वर्गरथ एवं शव के अंतिम संस्कार की व्यवस्था के लिए संतोष तिवारी प्रभारी सहायक यंत्री मोबाइल नंबर 7898570539 एवं राजेश निर्मलकरए सहायक ग्रेड-3 मो. 9893613280 एवं बसंत चौहान स्थायी कर्मी मो. 9630453478 हैं।
इसी तरह थोक सब्जी मंडी में आवश्यक निर्देश अनुसार व्यवस्था करने के लिए प्रवीण तिवारी सिटी मिशन मैनेजरए मो. 9617929579, मुकेश चौहान सहायक ग्रेड-3 मो. 9179174922 एवं राजस्व अमला। कोरोना पाजिटिव क्षेत्र में कंटेनमेंट क्षेत्र बनाना एवं बाहर से आए व्यक्तियों की जानकारी रखना एवं उन्हे होम क्वारेंटाईन करना एवं पोस्टर लगाना एवं सूचना मिलने पर सामग्री पंहुचाने के लिए मस्तराम परते राजस्व उपनिरीक्षक मो. 9407094387, मुकुंद धेनुसेवक सहायक राजस्व निरीक्षक मो. 9589160888ए एवं संबंधित वार्ड मोहर्रिर। सैनेटाइजेशन व्यवस्था के लिए तनोज राउत सहायक ग्रेड-3 मो. 6263613164, विपेश तिवारी सुपरवाईजर मो. 7999039560 एवं विजय डागोरिया पंप आपरेटर मो. 9755220014 को जिम्मेदारी दी गई है।
किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा समस्या के निराकरण के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है, जिसका फोन नंबर 07692-226234 बनाया गया है। जिसमें कंट्रोल रूम प्रभारी केके तिवारी सहायक लेखाधिकारी 8770441248 के साथ प्रात: 08 बजे से सायं 04 बजे तक राहुल मालवीय दैवेभो मो. 9039161923, सायं 04 बजे से रात्रि 12 बजे तक देवेन्द्र उइके सहायक ग्रेड-3 मो. 9584306380, रात्रि 12 बजे से प्रात: 08 तक विजय शर्मा सहायक ग्रेड 3 मो. 8435641911 रहेंगे।
सीएमओ नवनीत पांडे ने नागरिकों से कहा है कि कोरोना वासरस संक्रमण से डरें नहीं, सावधानी में ही सुरक्षा है, इससे हम सबको मिलकर लडना है एवं हराना है। लॉकडाउन नियमों का पालन करें एवं घर पर ही रहें। किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण करने के लिए इन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनके नंबरों आप फोन कर अपनी समस्या बता सकते हंै जिसका निराकरण किया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.