सत्ता पाना भाजपा का उद्देश्य नहीं, राष्ट्र को बनाना है विश्व गुरु

कुरई एवं सुकतरा मंडल में भाजपा ने किया आयोजन

<p>seoni</p>
सिवनी. कुरई एवं सुकतरा मंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं आजीवन सदस्यता निधि के जिला प्रभारी संतोष अग्रवाल द्वारा पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित समर्पण दिवस के दौरान विचारगोष्ठी को संबोधित किया गया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी पद, प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि भारत निर्माण के लिए है। एक ऐसा भारत जो 21वीं सदी शताब्दी में दुनिया का नेतृत्व करे।
बैठकों में प्रभारी के रूप में उपस्थित हुए अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने देश को एक ऐसी विचारधारा देने का काम किया जिसका मूल उदेश्य सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि राष्ट्र को पुन: विश्व गुरु के पद पर आसीन करना है।
बताया कि कुरई और सुकतरा मंडल के कार्यकर्ताओं को बताया कि दोनों मंडलों के लिए समर्पण निधि एकत्रित करने का जो लक्ष्य रखा गया था वह आज कार्यकर्ताओं ने एक ही दिवस में पूरा कर दिया है। भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि इस इन बैठकों में समर्पण दिवस कार्यक्रम में बैठक के प्रभारी के रूप में उपस्थित हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रहलाद पटेल कोनियापार द्वारा कहा गया कि पंडित उपाध्याय के विचारों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अंत्योदय के सपने को साकार किया है।
सुकतरा मंडल की बैठक में Ÿनीलकंठ तिवारी, चेतराम सनोडिया, छत्रपाल सनोडिया, देवेंद्र राहंगडाले, शरीफ दास चंद्रवंशी, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह कुरई मंडल में नरेश हिंगे, डीपी सनोडिया, पंकज श्रीवास्तव, राजू डहरवाल सहित अन्य संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.