Madhya Pradesh/ में हुई बूंदाबांदी, तेज ठंड के दौर का आगाज- अगले 3 दिनों तक हो सकती है बारिश

बारिश के बाद ही कोहरे ने अपने आगोश में लिए शहर…

<p>Madhya Pradesh/ में हुई बुंदाबांदी, तेज ठंड के दौर का आगाज</p>
सीहोर। वर्ष 2019 में दिसंबर के 10 दिनों से ज्यादा बीत जाने के बाद अब ठंड ( winter ) का दौर शुरू होता दिख रहा है। ऐसे में पूर्व में 12 दिसंबर को कुछ स्थानों पर होने वाली बारिश ( rain ) की भविष्यवाणी सही सिद्ध हुई है। ऐसे में इसे अब तेज ठंड ( rain in winter ) का आगाज माना जा रहा है।
इसी सब के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल व सीहोर सहित आसपास के कुछ क्षेत्रों में गुरुवार शाम को कहीं कहीं पर हल्की बारिश यानि बूंदाबांदी हुई, वहीं बारिश के साथ ही कोहरे ने भी कुछ स्थानों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसके साथ ही अब यहां कडाके की ठंड ( winter सीहोर: मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि उत्तर भारत में इस समय बर्फबारी हो रही है। जिससे तापमान का पारा गिरता जा रहा है। गुरुवार को अलसुबह लोग ठिठुरते हुए नजर आएं, वहीं आसमान में बादल भी छाए हुए थे। इसके अलावा कोहरा बनने से आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
भोपाल: राजधानी में छाये बादल, हुई बारिश
वहीं गुरुवार की सुबह से ही राजधानी भोपाल में दिनभर आसमान में बादल छाये रहे वहीं मध्यप्रदेश के जबलपुर, सीहोर, विदिशा समेत कई जिलों में बारिश हुई। दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन आया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है।
MUST READ : सर्द हवाओं ने देनी शुरू की कंपकंपी

भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक, सागर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रहा। वहीं मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शहडोल, होशंगाबाद, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़े हैं शेष अन्य संभागों के जिलों के मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है।
ये है आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान: Weather forecast bhopal
: 13 दिसंबर 2019 को एक बार फिर कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छीटों के बीच एक या दो स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं तापमान 12 दिसंबर 2019 के आसपास ही बना रहेगा।
: 14 दिसंबर 2019 को हल्के कोहरे के बीच न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। इस दिन न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहेगा।
: 15 दिसंबर 2019 को कोहरे के बीच अचानक पारे में तेजी से गिरावट की पूरी संभावना है, जिसके चलते न्यूनतम पारा 12 डिग्री तक आ जाएगा। और इसी दिन से तेज ठंड की शुरूआत होगी।
: 16 दिसंबर 2019 को कोहरा या धुंध के बीच अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी। जिसके बाद से ही पारे के गिरने का दौर शुरू हो जताएगा।
: 17 दिसंबर 2019 को एक बार फिर कोहरे व धुंध के बीच न्यूनतम पारे में गिरवाट दर्ज की जाएगी, जिसके चलते न्यूनतम तापमान के 11 डिग्री पर आने का अंदेशा है।
वहीं इससे पहले मौसम के जानकारों का कहना था कि राजधानी भोपाल के मौसम का मिजाज दो से तीन दिन में फिर बदल सकता है। ऐसा जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से होगा।
इससे घाटी में बुधवार सुबह से बर्फबारी के आसार हैं। इसके असर से राजधानी समेत प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 दिसंबर के बाद राजधानी में शीत लहर चलने की भी आशंका है।
भोपाल-रायसेन में तेज बारिश के साथ ओले गिरे…
शाम करीब 4 बजे से भोपाल में तेज बारिश शुरू हो गई, जो पांच बजे तक जारी रही। शाम को पहले साढ़े सात बजे बारिश हुई, फिर रात करीब 9.30 बजे तेज बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिरे।
वहीं रायसेन में भी तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम विक्षोभ का असर मध्य प्रदेश में दिख रहा है, इस कारण बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि ऐसी स्थिति अगले तीन दिन तक रह सकती है। होशंगाबाद में तेज बारिश के कारण किसानों का धान भीग गया। मंडियों में खुले में रखे धान को किसानों ने तिरपाल डालकर बचाने की कोशिश की।
इधर, रायसेन में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई और ओले पड़े। ओला वृष्टि के दौरान इतना तेजी से बड़े ओले गिरे की सड़कें और जमीन पट गई। जिले के सेहतगंज, परसोला और भोपाल रोड पर ओले की सफेद चादर बिछ गई। सांची ब्लाक के ग्राम राजीव नगर में तेज बारिश ने मंडियों में रखा अनाज भीगने लगा, जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
इससे पहले भोपाल में सुबह से सूरज की बादलों के साथ लुकाछिपी जारी थी, दोपहर बाद बादल छाए हल्की बारिश होने लगी। भोपाल शहर में तेज बारिश के साथ हवा और बिजली कड़की हवाओं से दुकानों के लगे होर्डिंग तक उखड़ कर उड़ गए। मौसम के रुख बदलने और कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी से सीजन में पहली बार दिन का तापमान 7 डिग्री तक लुढ़क गया है।
इससे पहले जानकारों का मानना था कि 12 दिसंबर से मौसम में उलटफेर होने जा रहा है। जिसके चलते 13 और 14 दिसंबर को भी सीहोर जिले में हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद और तेजी से तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ेगी।
MUST READ : शाम होते ही गिरने लगा है तापमान- 12 से होगी बारिश

मौसम बदलने का ये है कारण : Weather Change
दरअसल उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और कम दबाव का क्षेत्र बनने से पारा लुढ़कने के साथ ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद मौसम में फिर से परिर्वतन होने जा रहा है। जिससे हल्की बारिश की संभावना बन गई है। मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि उत्तर भारत में इस समय बर्फबारी हो रही है। जिससे तापमान का पारा गिरता जा रहा है।
बच्चों पर असर:
सर्दी से अब छोटे स्कूली बच्चों की परेशानी बढऩे लगी है। प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह सात बजे से बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। बुजुर्गों पर भी असर होने लगा है। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. एके बाल्यान का कहना है कि ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जितना हो सके उतना सर्द हवा के संपर्क में रहने से बचें। गुनगुना पानी पीना फायदेमंद रहेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.