सीहोर से ये हैं भाजपा के प्रत्याशी, यहां एक क्लिक में देखें प्रत्याशियों की लिस्ट

कई बड़े मंत्रियों के नाम लिस्ट से गायब…

<p>सीहोर से ये हैं भाजपा के प्रत्याशी, यहां एक क्लिक में देखें प्रत्याशियों की लिस्ट</p>
सीहोर। तमाम तरह की चल रही कवायदों के बाद आखिरकार आज यानि शुक्रवार की सुबह भाजपा ने मध्यप्रदेश में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें जहां कुछ मंत्रियों तक के नाम नदारद हैं वहीं कुछ जगहों पर नए प्रत्याशियों को भी मौका दिया गया है। वही सीएम शिवराज सिंह के अलावा गौरीशंकर बिसेन सहित कई नेताओं को उनकी पुरानी सीट से ही टिकट दिया गया है। गुना,राजगढ़, रायसेन, अशोकनगर, विदिशा सीहोर, भोपाल आदि क्षेत्रों की लिस्ट इस प्रकार है।
 

सीहोर की लिस्ट….List of BJP Candidates of Sehore

1. बुधनी : शिवराज सिंह
2. आष्टा (SC): रघुनाथ मालवीय
3. इच्छावर : करण सिंह वर्मा
4. सीहोर : सुदेश राय


रायसेन की लिस्ट…List of BJP Candidates of Raisen

1. उदयपुरा: रामकिशन पटेल
2. भोजपुर : सुरेंद्र पटवा
3. सिलवानी : रामपाल सिंह
4. सांची : मुदीत शेजवार
 

अशोकनगर की लिस्ट…List of BJP Candidates of AshokNagar

1. अशोकनगर (SC): लड्डूराम कोरी
2. चंदेरी : भूपेंद्र द्विवेदी
3. मुंगावली : केपी यादव

 

राजगढ़ की लिस्ट….List of BJP Candidates of Rajgarh

1. राजगढ़ : अमर सिंह यादव
2. नरसिंहगढ़ : राजवर्धन सिंह
3. खिलचीपुर : हजारी लाल दांगी


गुना की लिस्ट….List of BJP Candidates of Guna

1.गुना (SC): गोपीलाल जाटव
2. चाचौरा : श्रीमती ममता मीणा
3. राघौगढ़ : भूपेंद्र रघुवंशी
4. बमोरी : बृजमोहन आजाद

 

 

 


विदिशा की लिस्ट…List of BJP Candidates of Vidisha

1. विदिशा : मुकेश टंडन
2. सिरोंज : उमाकांत शर्मा

 

भोपाल की लिस्ट…List of BJP Candidates of Bhopal

1. भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट: उमा शंकर गुप्ता
2. नरेला : विश्वास सारंग
3. बैरसिया (SC): विष्णु खत्री
4. भोपाल मध्य : सुरेंद्र नाथ सिहं
5. हजुर : रामेश्वर शर्मा


इन नेताओं का काटा टिकट…
इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में कई नेताओं के टिकट काटे गए है। काटे गए टिकटों में मंत्री माया सिंह, टीकमगढ़ से केके श्रीवास्तव,रतलाम ग्रामिन से मथुरालाल डाबर, सैलाना से संगीता चारेल ,घटिया से सतीश मालवीय, त्यौथर से रमाकांत तिवारी सुमावली से सत्यपाल सिकरवार, सबलगढ़ से मेहरबान सिंह रावत,सेवढ़ा से प्रदीप अग्रवाल समेत कई नेताओं का टिकट कटा गया है।

वही कुछ जगहों पर सासद को भी इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में मौका दिया गया है। संसद नागेन्द्र सिंह को नागोद से टिकट दिया गया है।

 

 

टिकट काटे जाने से नाराज विधायक…

सामने आ रही सूचना के अनुसार भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद जिन भाजपा नेताओं के टिकट काटे गए है वे लोग पार्टी से नाराज बताए जा रहे है।
इन्ही में से एक सीहोर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक सुदेश राय को टिकट मिलने से भाजपा नेता पूर्व विधायक रमेश सक्सेना नाराज हो गए है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक रमेश सक्सेना निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं। टिकट नहीं मिलने पर भाजपा के कई नेता रमेश सक्सेना के घर पहुंचे।

 

पूरे प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक: BJP Candidates Of MP-2018

 

 

पार्टी कार्यालयों की बढ़ाई सुरक्षा…
टिकट की पहली सूची सामने आने के बाद असंतुष्ट दावेदारों के प्रदेश कार्यालयों में तोडफ़ोड़ करने की आशंका बढ़ गई। इसके चलते भाजपा कार्यालय में भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

वहीं आज कांग्रेस की लिस्ट भी जारी हो सकती है इसे देखते हुए कांग्रेस कार्यालय में भी सिक्युरिटी के प्रबंध कड़े कर दि गए हैं।

2013 में भाजपा के टिकटों की घोषणा होते ही भोपाल मध्य से दावेदारी कर रहे धु्रवनारायण सिंह के समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के शीशे तोड़ दिए थे। उधर, कांग्रेस दफ्तर पर भी सूची जारी होने के तत्काल बाद नासिर इस्लाम और अन्य नेताओं के सर्मथकों ने प्रदर्शन किया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.