साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बेतुका बयान, कहा- नाली-शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बनी हूं

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा- जो काम करेंगे वह ईमानदारी से करेंगे।

<p>साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का विवादित बयान, कहा- नाली-शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बनी हूं</p>
सीहोर. मध्यप्रदेश के भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। एक बार उन्होंने फिर से विवादित बयान दिया है। रविवार को सिहोर जिले में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा- हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं।
 

ईमानदारी से करेंगे काम
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा- जो काम करेंगे वह ईमानदारी से करेंगे। हम शौचालय और नाली साफ कराने के लिए सांसद नहीं बने हैं। सीहोर के लोगों ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से साफ-सफाई को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके जवाब में साध्वी ने कहा- हम साफ-सफाई के लिए सांसद नहीं बने हैं।
 

पीएम सफाई के लिए चला रहे हैं अभियान
पीएम मोदी स्वच्छता को लेकर अभियान चला रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ उनके सांसद स्वच्छता को लेकर बेतुका बयान दे रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लोकसभा चुनाव के दौरान कई विवादित बयान दे चुकी हैं। साध्वी प्रज्ञा के बयान के बाद चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर भी रोक लगाई थी।
 

शिवराज के अलावा किसी ने नहीं दी जन्मदिन की बधाई
शिवराज सिंह चौहान के अलावा भाजपा के किसी बड़े नेता ने उन्हें जन्मदिन की बधाई नहीं दी। पीएम मोदी ने नाथूराम गोडसे के बयान के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा था कि साध्वी प्रज्ञा को कभी भी दिल से माफ नहीं कर पाऊंगा।
 

नाथूराम गोडसे को बताया था देशभक्त
साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा चुनाव के दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। साध्वी ने कहा था कि जो लोग नाथूराम गोडसे को आंतकवादी कहते हैं वो पहले अपने गिरेबां में छांकें। नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और देशभक्त रहेंगे। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान के बाद भाजपा ने खुद को किनारा करते हुए साध्वी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.