सिर्फ हमारे ‘चंदामामा’ नहीं हैं सौर परिवार में, 200 से ज्यादा चंद्रमा मौजूद

सौर मंडल में 200 से अधिक चंद्रमा मौजूद हैं। अधिकांश बड़े ग्रहों (दो को छोड़कर) के अपने-अपने चंद्रमा हैं। प्लूटो जैसे बौने ग्रह के पास भी उनके अपने चंद्रमा मौजूद हैं। यहां तक कि उनकी कक्षा में क्षुद्रग्रह भी हैं।

<p>सिर्फ हमारे &#8216;चंदामामा&#8217; नहीं हैं सौर परिवार में, 200 से ज्यादा चंद्रमा मौजूद</p>

क्या होते हैं चंद्रमा: नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने चंद्रमा को एक प्राकृतिक उपग्रह के रूप में परिभाषित किया है, जो ‘शायद सौर मंडल के र्मिाण के शुरुआती दौर में ग्रहों के चारों ओर मौजूद गैस और धूल की disc से बने हैं। सौर मंडल में चंद्रमा विभिन्न प्रकार और आकार में मौजूद हैं। ये आमतौर पर ठोस होते हैं। आमतौर पर इनके नाम विभिन्न संस्कृतियों के पौराणिक पात्रों के नाम पर रखा जाता है। हालांकि, यूरेनस के चंद्रमा का नाम शेक्सपियर के पात्रों या अलेक्जेंडर पोप की कविताओं के नाम पर रखे गए हैं। हमारे सौरमंडल में 200 चंद्रमा हैं। इनमें सबसे ज्यादा, 82 चंद्रमा अकेले शनि ग्रह के हैं। इसके बाद 79 चंद्रमाओं के साथ बृहस्पति ग्रह दूसरे स्थान पर है। वहीं, बुध और शुक्र दोनों ही का कोई चंद्रमा नहीं है। पृथ्वी का सिर्फ एक चंद्रमा है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.