ये लेजर डिवाइस हवा में ही कर देगा कोरोना वायरस का खात्मा!

-इटली की मेडिकल उपकरण बनाने वाली दो कंपनियों का आविष्कार -50 मिली सेकंड में वायरस को खत्म कर देगा डिवाइस, इसे बनाने वाली कंपनी का दावा।

<p>एल्टेक कंपनी को इसका पेटेंट भी मिल गया है।</p>
कोरोना महामारी ने न केवल दुनिया की आपातकालीन तैयारियों को परखा, बल्कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास को भी चुनौती दी। वायरस को बेअसर करने के लिए कई वैक्सीन बन गईं, लेकिन फिर भी इसके नित नए म्यूटेंट सामने आ रहे हैं। नई लहर की आशंकाओं के बीच इटली के वैज्ञानिकों ने ऐसा लेजर डिवाइस विकसित किया है, जो कोरोना वायरस को मार सकता है। इटली की ‘एल्टेक के लेजर’ और इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी (आइसीजीईबी) ने पिछले वर्ष इस डिवाइस पर काम शुरू किया। आइसीजीईबी की सेरेना जकिन्या का दावा है कि यह डिवाइस 50 मिलीसेकंड में वायरस का खात्मा कर देगा। हालांकि इस पर कुछ वैज्ञानिकों ने यह कहकर आपत्ति दर्ज की है कि यह तकनीक सुरक्षित नहीं है। इससे कैंसर का खतरा बढ़ता है। एल्टेक के फाउंडर फेंरचेस्को जनाटा और जकिन्या ने इस आशंका को दूर करते हुए कहा है कि यह त्वचा के संपर्क में नहीं आता, लिहाजा खतरे का प्रश्न ही नहीं है।
कुछ खामियां भी
यह डिवाइस हवा में मौजूद वायरस को मारता है, सतह पर वायरस को खत्म नहीं कर सकता। छींकने या तेज आवाज में बोलने से वायरस सामने वाले व्यक्ति तक पहुंचा तो यह असरहीन रहेगा। पिछले वर्ष जर्नल ऑफ फोटोकेमिस्ट्री एंड फोटोबायोलॉजी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इससे कैंसर का खतरा है।
ऐसा है डिवाइस
यह छोटे साइज में है और कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसकी ऊंचाई पांच फीट 9 इंच है और वजन 25 किलोग्राम है। एल्टेक कंपनी को इसका पेटेंट भी मिल गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.