विज्ञान और टेक्नोलॉजी

गणित में लड़कों जितनी ही स्मार्ट होती हैं लड़कियां भी

नए शोध ने युवा लड़के-लड़कियों के मस्तिष्क विकास की व्यापक जांच में सामने आया कि मस्तिष्क के कार्य या गणित की क्षमता में कोई अंतर नहीं होता है.

जयपुरNov 25, 2019 / 05:46 pm

Mohmad Imran

गणित में लड़कों जितनी ही स्मार्ट होती हैं लड़कियां भी

लंबे समय से यह धारणा रही है कि लड़कियों का दिमाग गणित और तकनीकी विषयों में तीव्र प्रतिक्रिया नहीं करता। इससे माना जाता रहा है कि उनके लिए जैविक रूप से गणित जैसे तकनीकी विषयों को समझना मुश्किल होता है। पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय की शोधकर्ता जेसिका कैंटन का अध्ययन इस धारणा को झुठलाता है। लड़के-लड़कियों के मस्तिष्क के विकास की व्यापक जांच करने पर उन्होंने पाया कि उम्र बढऩे के साथ दोनों के मस्तिष्क के कार्य करने और गणित संबंधी उनकी क्षमता में कोई अंतर नहीं आता है।
पहला न्यूरोइमेजिंग शोध
कैंटन ने छोटे बच्चों के गणित कौशल में बायोलॉजिकल जेंडर डिफरेंस का मूल्यांकन करने के लिए न्यूरोइमेजिंग अध्ययन किया। टीम ने ३ से १० साल के लड़के-लड़कियों और वयस्कों के समूह की मस्तिष्क गतिविधि को कार्यात्मक एमआरआई से मापा। उन्होंने लड़कियों को गिनती और जोड़ जैसे सामान्य वीडियो दिखाए। बच्चों और वयस्कों के ब्रेन स्कैन की जांच में पाया कि दोनों के मस्तिष्क विकास में कोई अंतर नहीं है। यानि जटिल विषय भी एकाग्रता के साथ समझे जा सकते हैं।

Home / Science & Technology / गणित में लड़कों जितनी ही स्मार्ट होती हैं लड़कियां भी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.