Amazing Fact : जानिए शुक्र ग्रह पर क्यों होता है दिन से छोटा वर्ष

-एक दिन 243 पृथ्वी दिवस का, जबकि वर्ष 225 दिन का है शुक्र ग्रह पर (243 long day, while the year is 225 earth days on the planet Venus)

<p>शुक्र को भौर का तारा या ‘वीनस’ भी कहा जाता है।</p>
ब्रह्मांड यात्रा में आज सूर्य के दूसरे सबसे निकट ग्रह शुक्र के बारे में जानते हैं। शुक्र का तापमान 457 डिग्री सेल्सियस है, जिससे यह सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह माना जाता है। पृथ्वी के जितना द्रव्यमान और आकार के कारण इसे पृथ्वी की बहन भी कहा जाता है, लेकिन इसका वातावरण 97 फीसदी कार्बनडाइऑक्साइड से भरा हुआ है। चंद्रमा के बाद सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह होने के कारण इसे भौर का तारा या ‘वीनस’ भी कहा जाता है।
THE UNIVERSE : बुध ग्रह पर होता है डेढ़ दिन का वर्ष

पृथ्वी का सबसे निकटतम ग्रह
शुक्र ग्रह सूर्य का एक चक्कर 225 दिन (पृथ्वी दिवस) में पूरा करता है। जबकि अपने अक्ष पर एक चक्कर लगाने में इसे 243 दिन लगते हैं। अर्थात शुक्र का एक दिन 243 दिन और एक वर्ष 225 दिन का होता है। अन्य सभी ग्रह अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर चक्कर लगाते हैं, जबकि शुक्र पूर्व से पश्चिम की ओर चक्कर लगाता है। पृथ्वी के सबसे निकटतम ग्रह शुक्र सल्यूरिक एसिड के घने बादलों से ढका रहता है। शुक्र ग्रह शाम को पश्चिम में और सुबह पूर्व में बिना टेलिस्कोप देखा जा सकता है। रोमन देवी वीनस के नाम पर इसका नामकरण ‘वीनस’ पड़ा। जो प्रेम और सौंदर्य की देवी है।
ये भी जानिए
व्यास – 12104 किमी
सूर्य से दूरी – 10.81 करोड़ किलोमीटर
घूर्णन काल – पृथ्वी के 225 दिन
परिक्रमण काल – 243 दिन
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.