Sambhal: लॉकडाउन में भी बदमाश बेखौफ, पुलिस के रोकते ही चला दी गोली

Highlights -पंवासा रोड पर हुई पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़-पुलिस के रोकने का इशारा करते ही बदमाशों ने कर दी फायरिंग -एक बदमाश मौके से भागने में रहा सफल -मुठभेड़ में पुलिस का एक सिपाही भी हुआ है घायल

संभल: जनपद के बनियाठेर थाना क्षेत्र में बीती रात उस समय सनसनी फ़ैल गयी। जब लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस गश्त कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बाइक को रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की, इसमें एक बदमाश और सिपाही घायल हुआ है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी यमुना प्रसाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और देर रात तक फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए काम्बिंग की।

Lokcdown 3: अब अपने दो पहिया व चार पहिया वाहन का नहीं कर सकते प्रयोग, जानिए क्यों

गश्त पर थी पुलिस
जानकारी के मुताबिक बनियाठेर प्रभारी सुमन कुमार पुलिस बल के साथ सोमवार की शाम लगभग 8 बजे गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह गांव आटा से निकलकर पवांसा जाने वाली रोड पर पहुंचे तो सामने से एक बाइक पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी यमुना प्रसाद सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे।

लॉकडाउन के बीच भाजपा नेता ने वॉट्सएप ग्रुप पर डाला ऐसा अश्लील वीडियो, मच गया बवाल

काफी दिनों से बदमाश की तलाश थी
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिलाली सराय निवासी बिलाल है। इसके पैर में गोली लगी है। इस पर लूट व गोकशी के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और यह रजपुरा थाने क्षेत्र से गोकशी के मामले में वांछित है। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की चपेट में आकर कांस्टेबल मोक्षेन्द्र घायल हो गया है। दोनों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.