सहारनपुर

यूपी: घर में घुसे सिरफिरे आशिक ने किशोरी को गोली मारी फिर ट्यूबवैल पर जाकर…

किशोरी के घर में दुकान करता था युवक, आधी रात काे घर में घुसा और करने लगा छेड़छाड़, विरोध करने पर पहले किशोरी को गोली मारी फिर कर ली खुदकुशी
 

सहारनपुरAug 05, 2021 / 03:29 pm

shivmani tyagi

विलाप करते परिजन

सहारनपुर .गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में 23 वर्षीय एक युवक ने गांव की ही रहने वाली किशोरी को गोली मार दी। इस घटना काे युवक ने आधी रात को किशोरी के घर में घुसकर अंजाम दिया। इस वारदात के बाद युवक का गोली लगा शव गांव के बाहर एक ट्यूबवैल पर पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि युवक ने एक तरफा प्यार में पहले किशोरी काे गोली मारी और फिर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें

आखिर CM योगी पर क्यों तंज कस रहे हैं प्रशांत भूषण और कई विरोधी…?

घटनाक्रम के अनुसार सांगा ठेड़ा गांव का रहने वाला रजत इसी गांव के रहने वाले राजकुमार के मकान में किराए की दुकान चलाता था। राजकुमार के घर में चार दुकानें थी। इनमें से एक दुकान खुद राजकुमार के पास थी जिसमें कभी-कभार उसकी बेटी मन्नो भी बैठा करती थी। आरोपों के अनसुार रजत मन ही मन राजकुमार की बेटी मन्नों से प्यार करने लगा था। बताया जाता है कि रजत के पास मन्नों के कुछ फोटो भी थे। घटना रात करीब 12:00 बजे की है। रजत रात में ही मन्नों के घर में घुस गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो रजत ने उसे तमंचे से गोली मार दी।
यह भी पढ़ें

राकेश टिकैत का आरोप, बोले- जयाप्रदा के स्कूल की जमीन पर खेती दिखाकर हुआ बड़ा घोटाला

गोली किशोरी के पेट में लगी जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। यह देख रजत फरार हो गया। बाद में युवक की तलाश की गई ताे उसका भी गोली लगा शव गांव के बाहर पड़ा मिला। फिलहाल यही मान जा रहा है कि किशोरी को गोली मारने के बाद रजत ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रजत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है फिलहाल किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़े: महाराजगंज में करीब सात अरब रुपए की नशीली दवाएं जब्त

यह भी पढ़ें

कानपुर की क्रांति का गवाह है सत्तीचौरा घाट, अंग्रेजों को गोलियों से किया गया था छलनी, ऐतिहासिक थी घटना

Home / Saharanpur / यूपी: घर में घुसे सिरफिरे आशिक ने किशोरी को गोली मारी फिर ट्यूबवैल पर जाकर…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.