मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

चंद्र राशिफल से जानिए गुरुवार आज का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का hindi rashifal

<p>राशिफल</p>
2 जुलाई 2020 गुरुवार आज साध्य योग बन रहा है। सुबह 8:30 बजे के बाद बालव करण योग बनेगा। चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए आज का दिन। सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं पंडित राेहित वशिष्ठ व प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी
मेष राशि । आज का राशिफल कहता है कि आज नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा समय है। सीनियर का सहयोग मिल रहा है। प्रमोशन के रास्ते भी खुलेंगे लेकिन आज आपको परिवार को भी समय देना चाहिए। कड़वे बोल बोलना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है।

वृष राशिफल । राशिफल कहता है कि आज मानसिक रूप से आप चिंताओं से मुक्त होंगे। आत्मविश्वास आपका बढ़ेगा। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे लेकिन खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। आय में कमी हो सकती है। इसलिए खर्च करते समय सचेत रहें।

मिथुन राशिफल कहता है कि आज का दिन तो आपके लिए उत्तम है लेकिन आप दिनभर किसी ऐसे डर से घिरे रहेंगे जो अनजान होगा। आपके आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं है लेकिन अच्छी बात यह है कि कार्य क्षेत्र स्थितियों में सुधार होगा। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से पीले रंग का फल दान करें।

कर्क राशिफल कहता है कि मानसिक रूप से जो चिंताएं चल रही थी वह खत्म होंगी और अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। संतान की ओर से चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी लेकिन जो जातक नौकरी पेशा हैं व्यापारी और कारोबारी हैं उनके लिए आज थोड़ा सा सचेत रहने का समय है।
सिंह राशिफल कहता है कि गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा है लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है लेकिन मित्रों का आज सहयोग आपको मिलेगा मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
कन्या राशिफल कहता है कि आज आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन वाहन चलाते समय सचेत रहें। दुर्घटना की आशंका भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। पारिवारिक जनों को समय दीजिए। गुस्सा आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है।

तुला राशि वालों को आज गुस्से से बचना होगा। गुस्से की अधिकता आपके लिए ठीक नहीं है। इससे बनते हुए काम भी बिगड़ जाएंगे। आज धार्मिक विचारों को आने दीजिए। धर्म के प्रति आपकी जिज्ञासा बढ़ेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल कहता है कि गुरुवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। जो जातक नौकरीपेशा हैं उनके लिए उत्तम समय है। सफलता के योग बन रहे हैं। प्रमोशन के रास्ते खुल रहे हैं। भौतिक सुख के योग भी आज आपकी राशि में बन हे हैं लेकिन ध्यान रखिएगा खर्च करते समय सचेत रहें। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना आपके लिए उचित नहीं होगा।

धनु राशिफल कहता है कि आज अध्ययन करने का समय है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखिएगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। पिता से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

मकर राशि वालों के लिए उत्तम समय है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी जो जातक नौकरीपेशा हैं उनकी राशि में आज ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। सीनियर से बहस करने से बचना है। अपने कार्यों के प्रति सजग रहें। आज परिवार को समय दीजिए। किसी भी ऐसे कार्य को करने से बचें जो क्षणिक लाभ देने वाला हो।
कुंभ राशिफल कहता है कि आज मन आपका चंचल है। वाणी में कठोरता का प्रभाव बुरे असर डाल सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आज लेखन करना अध्ययन करना आपके लिए अच्छा है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज दिया गया उधर पैसा लंबे समय तक वापस लौटेगा।
मीन राशिफल कहता है कि आज संयम बहुत आवश्यक है। गुस्से से बचना होगा जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए उत्तम समय है लेकिन दोपहर का समय कुछ परेशानी वाला रह सकता है। आज किसी भी व्यक्ति के साथ कड़वे बोल बोलना आपके लिए उचित नहीं है
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.