शऩिवार आज का दिन सभी राशि वालाें के लिए लेकर आया है कुछ खास, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Highlights

जानिए शनिवार आज का दिन सभी राशियाें के लिए क्याें है खास
शनिवार आज कई राशियाें में बन रहे हैं धन लाभ के याेग
परिवार का भी आज मिलेगा सहयाेग बनेंगे बिगड़े हुए काम

<p>Rashifal</p>
14 सितंबर शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वला है ? यह जानने के लिए आईए जानते हैं सभी राशियाें का चंद्रराशिफल। सभी राशियाें के चंद्र राशिफल से भविष्यफल बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी व पंडित राेहित वशिष्ठ।
मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
कुछ नया करने का समय है। अगर आप पिछले लंबे समय से एक ही तरह का कार्य कर रहे हैं और उससे ऊब गए हैं तो आज कुछ नया कर सकते हैं। इससे आपको सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर आपको आज प्राप्त होंगे। महिला मित्रों से आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए इससे रिश्तों में मजबूती आएगी।
वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
पूर्व में किए गए कार्यों का फल आज आपको प्राप्त होगा। सामान्य से अधिक मेहनत आपको दैनिक कार्यों में करनी पड़ सकती है। दोपहर का समय कष्टदाई हो सकता है लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शाम 6:00 बजे के बाद का समय आपके लिए अच्छा है। आज जोखिम उठाना उचित नहीं है। बिजली के उपकरणों से सावधानी रखें। सड़क पार करते समय भी सचेत रहें। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। धैर्य बनाए रखें सभी कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
आज गलत सूचनाएं आपको प्राप्त हो सकती हैं किसी भी सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया करना उचित नहीं है। मिल रही सूचनाओं को अच्छी तरह से परख लें उनकी जांच कर लें उन्हें पुष्ट कर लें। इसके बाद ही आपको कोई कदम उठाना चाहिए। परिवार को समय दीजिए। सहकर्मियों से आज विवाद होने की आशंका भी आपकी राशि में बनी हुई है अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें सहकर्मी आपकी चुगली कर सकते हैं। इसलिए आपको थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है। दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है।

कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। आज 80% भाग्य का लाभ कर्क राशि वालों को मिलेगा लेकिन ध्यान रखिएगा कर्म आज आपकी राशि में प्रधान है। इसलिए भाग्य के सहारे बैठना भी उचित नहीं है। कार्यों पर ध्यान दीजिए। विदेश यात्रा के योग आज कर्क राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। कुछ मानसिक रूप से परेशानियां आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं अचानक बढ़ सकती हैं। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप सभी तरह की परिस्थितियों से निपटने में सक्षम हैं।

सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
दिन अच्छा है लेकिन सिंह राशि वालों को आज वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ जा सकता है। गुस्से की अधिकता से आपको बचने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करना उचित नहीं रहेगा। अधिकारियों और सीनियर का सहयोग आज आपको प्राप्त हो रहा है। आज जीवन साथी और प्रिय से विवाद करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। बहस करने से तनाव हो सकते हैं। विवाद का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। मौसम का असर भी स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है।
कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। भाग्य का साथ मिल रहा है। पूर्व में जो कार्य आपके अटके हुए थे उनमें आज गति आएगी। सफलता के योग आज आपकी राशि में बने हुए हैं। कोई नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाए। अगर निवेश करना चाहते हैं तो दिन सामान्य से बेहतर है। एक्सपर्ट की सलाह के बाद निवेश कर सकते हैं। बन रहे योग के अनुसार लंबी अवधि का निवेश करने से आपको बेहतर लाभ प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी आज आपको प्राप्त हो रहा है।

तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से मिलने के अवसर आपको प्राप्त होंगे। जो कार्य आपका अटक रहा था उसमें आज गति आएगी। पूर्णता का योग आपकी राशि में दिखाई दे रहा है लेकिन ध्यान रखें का परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज भाइयों और बहनों का सहयोग आज आपको प्राप्त हो रहा है लेकिन मित्रों के साथ बहस करने से बचें इससे विवाद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू

वृश्चिक राशि वालों की राशि में सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। आज किसी पर भी आत्मक पर विश्वास करना वृश्चिक राशि वालों के लिए उचित नहीं है। धन लाभ के योग आपकी राशि में बन रहे हैं लेकिन संयम रखना होगा। संयम और धैर्य से ही आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जल्दबाजी में उठाया गया कोई भी कदम नुकसान का कारण बन सकता है। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान करें ऐसा करने से आपका
भाग्य उदय होगा।
धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा है। संपत्ति के क्षेत्र में निवेश करने की कोशिश अगर आप कर रहे हैं तो आज का दिन बेहतर है। किसी अवसर की तरह है। आज निवेश कर सकते हैं। आने वाले समय में आपको अच्छे लाभ प्राप्त होंगे आज आपको व्यवहार में सरलता रखनी होगी। सभी लोगों से मिलजुल कर रहें। अपने व्यवहार से आप दूसरों का दिल जीत लेंगे और इससे आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। आज नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्य दिए जा सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होने के योग बने हुए हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर आपको प्राप्त होंगे।

मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन अति उत्साह में कोई भी कार्य करना उचित नहीं रहेगा। अगर आप आज कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन उत्तम है। अच्छा समय है, नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापारी और कारोबारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सा सावधान रहना है। दोपहर का समय उनके लिए कष्टदाई सकता है। अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें लापरवाही उचित नहीं है।

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा बीतेगा लेकिन सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी है। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी नए लोगों से मिलने के अवसर आपको प्राप्त होंगे। दोपहर के बाद अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी अगर आप प्रिय से अपने मन की बात कहना चाहते हैं अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आपको सफलता प्राप्त होगी धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचना है। आज अनावश्यक झूठ बोलना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है।

मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। किसी अवसर की तरह है। आज मीन राशि वालों को भाग्य का 90% साथ में लेने वाला है। आप जो भी आज कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। इसलिए आज समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। समय का सदुपयोग करें। अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ध्यान कीजिए। श्री राम की कृपा से आज आपके सभी बिगड़े काम बनेंगे। शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीप दान करें इससे आपका भाग्य उदय होगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.