यह भी पढ़ें
Lockdown: सब्जी और फल की रेट लिस्ट हुई जारी, इससे अधिक दाम पर नहीं बेच सकते दुकानदार
नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है और सहारनपुर में भी लॉक डाउन है। सहारनपुर की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। सहारनपुर यूपी का एक ऐसा जिला है जिसकी सीमाएं उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से मिलती हैं। यही कारण है कि यहां संवेदनशीलता काफी अधिक है। सहारनपुर में पुलिस लगातार वाहनों को सीज कर रही है। यह भी पढ़ें
Lockdown से सुधरी क्राइम की सेहत, मुरादाबाद मंडल में बीते छह दिनों में कोई बड़ी वारदात दर्ज नहीं
सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार (पी) ने बताया कि 28 मार्च की दोपहर तक पुलिस 9 हजार 946 वाहन चेक कर चुकी थी। इनमें से 3,321 वाहनों का चालान किया गया जबकि 807 वाहनों को सीज किया गया है। इनसे 37 लाख 64 हजार 100 रुपए का समन्न शुल्क भी वसूला गया। धारा 151, 107 और 116 सीआरपीसी के तहत अब तक सहारनपुर में 1 हजार 137 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। यह भी पढ़ें