Republic Day: दारुल उलूम में शान से लहराया तिरंगा, मदरसा छात्रों ने राष्ट्रगान से दिया एकता का संदेश

Highlights- दारूल उलूम देवबंद में धूमधाम से मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस- मोलाना अबुल कासिम नोमानी ने किया ध्वजारोहण- सहारनपुर में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

देवबंद. इस्लामी तालीम के लिए दुनियाभर में मशहूर दारुल उलूम देवबंद में गणतंत्र दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सैकड़ों मदरसा छात्रों ने राष्ट्रगान किया तो मदरसा परिसर जन-गण-मन..से गूंज उठा। इसी तरह सहारनपुर में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान ड्रोन के जरिये पुष्प वर्षा की गई।
यह भी पढ़ें

Republic Day पर देशभक्ति के रंग में रंगा नोएडा, देखें वीडियो

वहीं बुलंदशहर में 71वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने ध्वजारोहण के साथ परेड की सलामी ली। राज्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को देश में एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद राज्यमंत्री ने एसएसपी समेत विभाग के अन्य पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
इसी कड़ी में मेरठ पुलिस लाइन में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान श्रीकांत शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज को सेल्यूट करते हुए परेड की सलामी ली। इस मौके पर एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी, एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें

Republic Day: राज्यमंत्री आनंद शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, लोगों दिलाई एकता की शपथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.