सहारनपुर

मरकज के उस्ताद माैलाना साद की बेटी का आज दिल्ली में हाेने वाला निकाह टला

Highlights

सहारनपुर में है माैलाना साद की ससुराल
रविवार आज हाेना था बेटी का निकाह
सहारनपुर में था कई लाेगाें काे निमंत्रण

सहारनपुरApr 05, 2020 / 06:17 pm

shivmani tyagi

माैलाना

सहारनपुर। निजामुद्दीन मरकज के मुखिया माैलाना साद की बेटी का रविवार आज दिल्ली में निकाह हाेना था जाे टल गया है। माैलाना साद की ससुराल सहारनपुर में है और यहां से भी कई लाेगाें काे इस शाही शादी में शामिल हाेने थे। शनिवार काे ही इन सभी लाेगाें काे फोन कॉल के माध्यम से अवगत करा दिया गया कि फिलहाल माैलाना साद की बेटी का निकाह टल गया है।
यह भी पढ़ें

Coronavirus: गुल्लक लेकर थाने पहुंचे मासूम भाई-बहन, बोले- पीएम मोदी की करना चाहते हैं मदद

दरअसल ( Markaz Chief Maulana Saad ) निजामुद्दीन मरकज के मुखिया माैलाना साद शामली के कांधला के रहने वाले हैं और उनकी ससुराल सहारनपुर में है। रविवार उनकी बेटी का दिल्ली में निकाह था। इस निकाह में शामली और सहारनपुर से भी कुछ लाेग पहुंचने थे लेकिन निजामुद्दीन की घटना के बाद से माैलाना साद कहां हैं किसी को जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें

अम्बाला से गोंडा और बस्ती के लिए पैदल सफर कर रहे मजदूरों की दर्द भरी दास्तान आई सामने

माना जा रहा है कि इसलिए ही उनकी बेटी का निकाह फिलहाल टल गया है। इस बारे में जब माैलान साद के सहारनपुर में रह रहे रिश्तेदारों से बात की गई ताे उन्हाेंने इस बारे में कुछ भी बाेलने से इंकार कर दिया लेकिन सहारनपुर के ही एक मदरसे के प्रमुख पदाधिकारी ने पुष्टि की है माैलाना साद की बेटी की शादी रविवार आज दिल्ली में हाेनी थी और इस शाही सादी में सहारनपुर के काफी लाेगाें काे बुलाया गया था लेकिन फिलहाल यह शादी टल गई है।
यह भी पढ़ें

थूककर फल बेचने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, अब कराई जा रही कोरोना की जांच

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.