जनता कर्फ्यू जारी: सहारनपुर मंडल के सभी जिलों में पसरा सन्नाटा

Highlights

सहारनपुर में घंटाघर से लेकर रेलवे स्टेशन तक सन्नाटा
शामली में भी जनता कर्फ्यू काे पूरा समर्थन, सभी बाजार बंद
मुजफ्फरनगर में भी पसरा सन्नाटा, मेडिकल स्टोर तक बंद

<p>saharanpur</p>
सहारनपुर। Corona के खिलाफ लड़ाई में जनता कर्फ्यू जारी है। शामली मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सहारनपुर में सुबह से ही लोगों ने जनता कर्फ्यू का समर्थन किया। यहां रेलवे स्टेशन से लेकर घंटाघर और प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शामली में भी सन्नाटा रहा और सड़कों पर फाेर्स के अलावा काेई नहीं दिखाई दिया। ऐसा ही नाजार मुजफ्फरनगर में भी देखने काे मिला। इस सहारनपुर मंडल में प्रचून तक की दुकानें बंद हैं लोगों ने जनता कर्फ्यू को पूरा समर्थन है। कमिश्नर संजय सिंह ने बताया कि तीनों जिलों में जिलाधिकारी, एसएसपी और एसएसपी गश्त कर रहे हैं। तीनों जिलों में जनता कर्फ्यू काे समर्थन मिल रहा है।
सहारनपुर में सुबह से ही पसरा सन्नाटा

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही सन्नाटा रहा। अधिकांश ट्रेनें रद्द रही। दाेपहर करीब 12 बजे बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर पहुंची ताे यहां सीएमओ ने ट्रेन से उतरने वाले सभी यात्रियों का परीक्षण किया और परीक्षण के बाद ही उन्हे स्टेशन से बाहर निकलने दिया गया।
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा
शामली में भी सुबह से ही सब्जी बाजार तक बंद रहे। लाेग अपने घरों में कैद रहे। सड़कें दाेपहर दाे बजे तक सुनसान पड़ी रही। चारों ओर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस जरूर सड़कों पर दिखाई दी। कुछ इक्का-दुक्का वाहनों का आवागमन भी देखा गया लेकिन इनमें अधिकांश वहीं थे जाे एमरजेंसी में निकले थे।
hamli_bajar.jpg
मुजफ्फरनगर में भी जनता कर्फ्यू काे पूरा समर्थन मिला। सहारनपुर अड्डे से लेकर मिनाक्षी चाैक शिव चाैक से लेकर शामली अड्डे तक सभी तरह की दुकानें बंद रही। यहां तक की मेडिकल स्टेर भी बंद रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.