कर्क सक्रांति : आज से छोटे हो जाएंगे दिन और लंबी हाे जाएंगी रातें

Sankranti in india शुक्रवार से सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। सूर्य के इस परिवर्तन से सक्रांति योग बन रहा है। इस परिवर्तन के बाद से दिन छोटे होने शुरू हो जाएंगे और रातें बड़ी। ज्याेतिष शास्त्र के अनुसार यह परिवर्तन पुण्य योग बना रहे हैं।

<p>कर्क सक्रांति</p>
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क सहारनपुर.
शुक्रवार से कर्क सक्रांति योग ( Sankranti ) बन और सूर्य अपना स्थान परिवर्तन कर रहा है। सूर्य के इस स्थान परिवर्तन को शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य के इस परिवर्तन को बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है। सभी ग्रहों के अधिपति यानी सूर्य का सीधा संबंध मौसम से भी है। इसलिए कर्क सक्रांति को रितु का कारक भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें

पीएम मोदी के गृहराज्य से संसदीय क्षेत्र की दूरी होगी कम, दोनो जगह के लोगों को मिलेगी नई ट्रेन की सुविधा

( Days will become shorter from today) हिंदू पंचांग के अनुसार मकर सक्रांति 2022 तक सूर्य दक्षिणायन रहेंगे। यह अवधि करीब छह माह की होगी। यानी अगले छग माह तक सूर्य दक्षिणायन रहेंगे और इनके दक्षिणायन रहने से दिन रात का अंतर बदल जाएगा। अब दिन छोटा होने लगेगा और रात की अवधि बढ़ जाएगी। यह परिवर्तन हर दिन होता रहेगा और धीरे-धीरे दिन छोटे होते चले जाएंगे। इसके बाद रातें लंबी होने लगेंगी। मौसम में भी ठंडक का एहसास होने लगेगा। वैज्ञानिक इसे मानसून की दस्तक के रूप में देखते हैं जबकि ज्योतिष में इसे कर्क सक्रांति कहा जाता है और कर्क सक्रांति में सूर्य दक्षिणायन हो जाते हैं।

जानिए शुभ मुहूर्त
16 जुलाई 2021 यानी शुक्रवार सुबह 5:34 से शाम 5:09 तक का समय कर्क सक्रांति पूण्य काल है। यह अवधि 11 घंटे 35 मिनट की है। दोपहर 2 बजकर 51 मिनट से शाम 5 बजकर 09 मिनट तक की अवधि को महा पुण्य काल बताया गया है यह अवधि दो घंटे 18 मिनट की है। आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ के अनुसार यह परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए उत्तम है। इस अवधि में शुभ कार्य पूरे हाेंगे।
यह भी पढ़ें

बस दो दिन का इंतजार.. 100 रुपए प्रति लीटर में बिकेगा लखनऊ में पेट्रोल

यह भी पढ़ें

अब तहसील के नहीं लगाने होंगे चक्कर, डिजिटल हुआ जमीन का खसरा, विवाद भी होंगे कम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.