Baisakhi 2021 Date And Day इस दिन है बैशाखी, जानें क्यों मनाते हैं यह पर्व

Baisakhi 2021 Date And Day इस बार 13 अप्रैल काे बैशाखी पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन बैशाख का महीना शुरू हाेता है और नया वर्ष भी शुरू हाेता है।

<p>baisakhi 2021</p>
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सहारनपुर. Baisakhi 2021 Date And Day उत्तर भारत में बैशाखी पर्व बड़े धूम-धााम से मनाया जाता है। Baisakhi 2021 date Baisakhi significance इसी दिन सिख धर्म के 10वें व अंतिम गुरु गोबिंद सिंह ने आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में इस पर्व को उल्लास के रूप में मनाते हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी यह पर्व अलग-अलग नामों से मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें

Baisakhi festival पर भी कोरोना का असर, गुरुद्वारों में शिफ्टों में होंगे कार्यक्रम, जानिए क्याें मनाया जाता है यह पर्व

Baisakhi 2021 date and significance इस बार 13 अप्रैल काे बैशाखी पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन बैशाख का महीना शुरू हाे रहा है। यह अलग बात है कि इस बार 13 अप्रैल को ही चैत्र प्रतिपदा भी है जिसमें हिंदू नववर्ष की शुरूआत हाेती है। इस पर्व पर नई फसल का स्वागत किया जाता है। इसी दिन सूर्य मेष राशि में भी प्रवेश करता है। इसलिए इस दिन काे मेष सक्रांति भी कहा जाता है। इस दिन हरिद्वार और ऋषिकेष में गंगास्नान भी हाेता है।
यह भी पढ़ें

विंध्याचल में हो रही नवरात्र मेले की शुरुआत, RTPCR निगेटिव रिपोर्ट के बिना नहीं कर पाएंगे दर्शन

इस दिन गुरूद्वारों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही सिख धर्म के लाेग छबील लगाते हैं। दाेपहर बाद भव्य शाेभायात्राएं निकाली जाती हैं जिसमें खालसा युवक तरह-तरह के करतब दिखाते हैं। यह अलग बात है कि इस वर्ष कोरोना के चलते बैशाखी पर्व कई प्रदेशाें में उतने धूम-धाम से मन पाएगा जितना वह मनता रहा है। इसका कारण यह है कि धार्मिक आयोजनों में भी कोविड-19 प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें

यूपी के इन सिद्ध शक्तिपीठों के बारे में जानते हैं आप, दर्शनमात्र से बन जाते हैं बिगड़े काम

when is baisakhi in 2021 मेरठ के थापर नगर गुरूद्वारा के पंथी सरदार रणजीत सिंह जस्सल का कहना है कि इस बार साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैशाखी मनाई जा रही है। इस त्योहार को मनाने के पीछे baisakhi significance एक मान्यता यह भी है कि इसे नई फसल का त्याैहार भी कहा जाता है। पाैराणिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मा जी ने इसी दिन सृष्टि की रचना की थी।
यह भी पढ़ें

आजकल क्यों लग रहे हैं कुछ भी छूने से बिजली जैसे करंट के झटके ? एक्सपर्ट से जानिए वजह

यह भी पढ़ें

सवा करोड़ की मर्सिडीज से पर्चा दाखिल करने पहुंचा गांव वाला प्रत्याशी

यह भी पढ़ें

अनोखा दरबार जहां मांगी गई मन्नत पूरी हाेने पर हिन्दू-मुस्लिम सभी चढ़ाते हैं मुर्गा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.