मंगलवार आज कर्क से सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है चंद्रमा, जानिए क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

मंगलवार आज मघा नक्षत्र है और शिव योग बन रहा है। सुबह 11:00 बजे के बाद सिद्धि योग बनेगा। चंद्रमा आज कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि मेष राशि वालों को आज संयमित रहने की आवश्यकता है। क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आज खुश रहने का समय है।

वृष राशि धार्मिक कार्यक्रमों में मन लगेगा। संतान की ओर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। धन लाभ के योग भी बने हुए हैं लेकिन वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अध्ययन में मन लगाएं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज कठोर वाणी आपके लिए उचित नहीं है। गुस्सा भी बिल्कुल उचित नहीं है।

कर्क राशि पारिवारिक जनों का सहयोग मिल रहा है लेकिन बातचीत करते समय आज आपको अच्छे शब्दों का प्रयोग करना होगा। गुस्सा बिल्कुल भी उचित नहीं है। बहस करने से बचें।


सिंह राशि पारिवारिक जनों का सहयोग मिल रहा है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अगर आप पिछले कई दिनों से रोजगार की तलाश कर रहे थे तो आज का दिन उत्तम है।

कन्या राशि आज के समाचार प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न होगा किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग बने हुए हैं लेकिन किसी को भी पैसा उधार देने से बचना है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि मानसिक रूप से आज खुद को अच्छा और सरल महसूस करेंगे। अगर शारीरिक कष्ट से गुजर रहे हैं तो आज राहत मिलेगी। खर्च की आशंकाएं बढ़ रही हैं। खर्च करते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि नौकरी के जातकों के लिए उत्तम समय है। आज कोई भी ऐसा कार्य आपको नहीं करना है जिससे दूसरों को नुकसान होता हो। पारिवारिकजनों से बहस करना उचित नहीं है। रोजगार के रास्ते खुल रहे हैं तरक्की के अवसर भी मिलेंगे।

धनु राशि गुस्सा करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज जल्दबाजी भी आपके लिए सही नहीं है। काराेबारियों और व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। कोई भी नया कार्य करने से पहले देवों के देव महादेव का ध्यान करें।

मकर राशि समय परिवर्तन का है। पुराने रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे लेकिन खर्च बढ़ रहे हैं। इसे संचित धर्म में कमी आ सकती है। खर्च करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।

कुंभ राशि आज कुंभ राशि वालों को भावुक होने से बचना है। तथ्यों के आधार पर निर्णय करने होंगे। कार्यक्षेत्र में आज सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है

मीन राशि दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। अच्छे बुरे समाचार प्राप्त होंगे। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी दें। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.