सहारनपुर: जमात में आए विदेशी समेत पांच की रिपाेर्ट पॉजिटिव, राेगियों की संख्या बढ़कर हुई 11, कई क्षेत्र सील

Highlights

प्रशासन ने चार इलाकों काे कर दिया है सील
पांच में से एक जमाती सूडान का रहने वाला

<p>mahipura</p>
सहारनपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हाे गई है। पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक विदेशी भी शामिल है। पुलिस प्रशासन ने उन इलाकों काे पूरी तरह से सील कर दिया है जहां पर ये सभी रह रहे थे।
यह भी पढ़ें

Moradabad: तीन थाना क्षेत्रों को कर दिया गया पूरी तरह सील, रामपुर में पॉजिटिव मिले जमाती रुके थे

बुधवार तक सहारनपुर में कोरोना मरीजों की संख्या छह थी लेकिन बुधवार शाम काे आई रिपाेर्ट ने स्वास्थ्य विभाग काे हिलाकर रख दिया। यह पहली बार था जब एक साथ पांच संदिग्धों की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद आधी रात काे जिले के कई इलाकों काे सील कर दिया गया। इन इलाकों में पूरी तरह से लॉक डाउन घाेषित कर दिया गया है।
इन इलाकों में किया गया 100 प्रतिशत लॉक डाउन

इन क्षेत्र से ना ताे कोई बाहर आ सकता है और ना ही काेई इन क्षेत्र में जा सकता है। सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा है कि ऐसे क्षेत्र के लोग खुद को कैद ना समझें। इनकी आवश्यकता वाली सभी वस्तुओं को इन तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। कोरोना के खतरे को देखते हुए और इनके परिवारों की सुरक्षा काे देखते हुए यह करना जरूरी था।
इनकी रिपाेर्ट आई पॉजिटिव
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.