MP Elections 2018 जनता के पैसों से चुनाव लड़ेगी भाजपा, 21 तक कूपन के जरिए जमा होगी राशि

कार्यकर्ता जनसंपर्क के साथ धनसंग्रह का कार्य भी संपन्न कराएं- विधायक

<p>MP Elections 2018 Public money BJP coupons to contest polls</p>

विधानसभा चुनाव के लिए ५००, १०० व २०० के कूपन के जरिए होगा धन संग्रह

सागर. विधानसभा चुनाव में अब भाजपा जनता की लड़ाई जनता के पैसों से लड़ेगी। इसके लिए विधानसभाओं के लिए अलग-अलग लक्ष्य दिए गए हैं। कूपन के माध्यम से एकत्रित हुई राशि का 80 प्रतिशत धन प्रत्याशी को दिया जाएगा शेष 20 प्रतिशत राशि पार्टी फंड में जमा होगी। जनता के धन पर चुनाव लडऩे की यह रणनीति पार्टी ने तय की है। कार्यकर्ताओं को धन संग्रह की जिम्मेदारी दी जा गई है। यह जानकारी विधायक शैलेंद्र जैन ने मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जनसंपर्क के साथ धनसंग्रह का भी कार्य करे। पार्टी ने तय किया है कि हम जनता जनार्दन से धनसंग्रह करके चुनाव लड़ेंगे। पार्टी द्वारा 5 सौ, 1 हजार व 2 हजार रुपए के कूपन प्राप्त हुए हैं। कूपन विधानसभा स्तर पर वितरित किए जा रहे है। जिले की सभी विधानसभा को 2 हजार कूपन का लक्ष्य दिया जा रहा है। यह धन संग्रह मंगलवार से शुरू हो गया है और 21 सितम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर विधायक ने स्वयं एक लाख रुपए का चेक पार्टी पदाधिकारियों को सौंपा। जिलाध्यक्ष पटेल ने बताया कि 16 सितम्बर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मासिक पुण्यतिथिसर पर हर विधानसभा में काव्यांजली का आयोजन किया जाएगा। 17 को पीएम का जन्मदिन सेवा समर्पण के रूप में मनाया जाएगा। 25 को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रत्येक मतदान केन्द्र के कार्यकर्ताओं को शामिल होना है। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, महामंत्री अनुराग प्यासी, वैभवराज कुकरेले, शैलेष केशरवानी ने भी संबोधित किया। बैठक में बीना विधायक महेश राय, पूर्व विधायक सुधा जैन, लक्ष्मण सिंह, राजेश सैनी, हरिराम सिंह, डॉ. सुखदेव मिश्रा, श्याम तिवारी, गौरव सिरोठिया, रामकुमार साहू, रामेश्वर नामदेव, मुकेश हरयानी, बंटी शर्मा, विक्रम सोनी, इंदू चौधरी, अर्पित पाण्डे, सुशीला रोहित, राकेश साहू, जगन्नाथ गुरैया, श्याम सुंदर मिश्रा, हरिओम केशरवानी, महेन्द्र राय आदि थे।
जनता की लड़ाई जनता के पैसों की रणनीति तय की गई है। पारदर्शिता व सुचिता बनाए रखने कूपन के जरिए धन संग्रह होगा।
शैलेष केशरवानी, जिला महामंत्री

 

 

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.