कच्चा मकान भरभराकर जमींदोज हो गया जिले में रविवार को लगातार 24 घंटे बारिश के दौरान मनगवां तहसील क्षेत्र के घुचियारी गांव के बहेरा ग्राम में मनोज पांडेय के मकान के चारो तरफ जलजमाव हो गया। बीते रविवार को करीब चार बजे भोर उस समय कच्चा मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। जब पूरा परिवार सो रहा था। घटना में दो बेटियों के साथ ही मां-बेटे की मौत हो गई। घर में दो बच्चों व मनोज की पत्नी सुलेखा का रो-रोकर बुरहाल है। बताया गया कि प्रयागराज में दाहसंस्कार के बाद पत्नी मायके चली गई थी।
अंत्येष्टी के लिए उपलब्ध कराई गई कच्चा मकान के आस-पास रहने लायक नहीं है। जिससे वह मायके चली गई। कलेक्टर कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार पीडि़त परिवार को बीस हजार रुपए अंत्येष्टी के लिए उपलब्ध कराई गई। बीस हजार रुपए की सहायता रेडक्रॉस की ओर से दी गई। चार-चार लाख रुपए मृतक परिवार को यानी कुल 16 लाख रुपए पीडि़त परिवार को स्वीकृत की है।
मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया मनगवां एसडीम केपी पांडेय ने बताया कि 95 हजार रुपए कच्चा मकान के ढहने पर स्वीकृत किया गया है। 16 हजार रुपए बछड़े के मारने पर स्वीकृत किया गया है। जबकि पांच हजार रुपए पीडि़त परिवार को बर्तन के लिए स्वीकृत किया गया है। कलेक्टर के आदेश पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। सीइओ ने बताया कि मनोज के मृतक परिवार को अन्य योजनाओं का लाभ मिलने से राष्ट्रीय परिवार स्वसहायता योजना का लाभ नहीं मिलेगा।