सुबह महिला ने कमरे के अंदर उठाया कदम
हनुमना थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने रविवार की सुबह यह आत्मघाती कदम उठाया है। घटना के समय परिजन घर के बाहर थे। उसी दौरान महिला ने कमरे के केरोसिन डाल आग लगा ली। कमरे के अंदर से धुआं निकलता देखकर उनको घटना की जानकारी हुई। तत्काल उन्होंने कमरे में पहुंचकर आग को बुझाया लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

कमरे में मिला केरोसिन का गैलन
कमरे में केरोसिन का गैलन, माचिस बरामद हुई है। बाद में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है। करवा चौथ के दिन इस घटना ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दी। दूसरी महिलाओं की तरह महिला भी रविवार को करवा चौथ का व्रत थी।

एक दिन पूर्व हुई थी छेडख़ानी
उक्त महिला के शनिवार की शाम छेडख़ानी हुई थी जिसमें पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसका हांथ पकड़ लिया था। रात में पति के लौटने पर महिला ने शिकायत की जिस पर पति आरोपी के घर शिकायत लेकर गया था। रविवार की सुबह इस बात को लेकर घर के बाहर पंचायत लगी हुई थी और आरोपी छेडख़ानी करने से इंकार कर रहा था। पुष्टि के लिए दोनों पक्ष भगवान की मूर्ति उठाने की बात कर रहे थे। बाहर चल रही पंचायत से महिला को बदनामी महसूस हुई और उसने यह कदम उठा लिया।