ग्रह दे रहे शुभ संकेत, आज खुल सकती है इनकी किस्मत- देखें आज का राशिफल और पंचांग

ग्रह दे रहे शुभ संकेत, आज खुल सकती है इनकी किस्मत- देखें आज का राशिफल और पंचांग
 

<p>Aaj ka rashifal in hindi</p>

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् – 2075, संवत्सर का नाम – विरोधकृत, शालिवाहन शक संवत् – 1940, हिजरी सन् – 1439 सावान, तारीख 04, अयन – उत्तरायन। ऋतु – ग्रीष्म ऋतु। मास – वैशाख, पक्ष- शुक्ल पक्ष, तिथि – रात्रि 8.25 तक षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि रहेगी। नक्षत्र- रात्रि 9.38 तक आद्र्रा उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। योग – प्रात: 10.12 तक अतिगंड उपरांत सुकर्म योग रहेगा। शुभ मुहूर्त – आज के दिन कर्ज निपटारा, शल्य चिकित्सा एवं कानूनी सलाह हेतु शुभ मुर्हूत है।

अनुकुल समय – प्रात: 7.30 से 9.0०, दोपहर 1.30 से 4.3०, शाम 6.0० से 7.3०, रात्रि 9.0० से 10.3० बजे तक। दिशाशूल – पूर्व, चंद्रमा – मिथुन राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा। राहुकाल – प्रात: 9.0०.०0 से 10.3०.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।) आज जन्म लिए बच्चा – आज जन्में बालकों का नामांक्षर कु, घ, ड अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे स्वभाव से संकोची, शर्मीले, तथा व्यवहार कला दक्ष रहेंगे। पठन-पाठन अच्छा रहेगा। संघर्ष उपरांत सफलता के सुंदर बनेंगे। स्वतंत्र व्यवसाय की दिशा में सफलता के योग बनेंगे।

आज का राशिफल-
मेष- दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी व्यवहार में नम्र बनें। शादी समारोह में शामिल होंगे। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है।

वृषभ- पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग है।

मिथुन- जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

कर्क- अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे है वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे है।

सिंह- क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जाएं। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव।

कन्या- लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दे। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें।

तुला- भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव। जीवन शैली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।

वृश्चिक- व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे है, धीरे-धीरे उनको पूरा करें। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे है।

धनु- स्वस्थ रहे मस्त रहे। आप व्यर्थ चिंता न करें। राजनीतिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। साझेदारी में सतर्क रहे।

मकर- शांति बनी रहेगी। शिक्षा जगत से जुड़े जातकों के लिए समय बदलाव लिए है। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय अनुकूल है। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।

कुम्भ- किसी भी कार्य को करने के पूर्व उस कार्य के विषय में जानकारी ले। अतिथियों का आगमन होगा। स्वयं पर विश्वास रखें और पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता मिलेगी।

मीन- आय व्यय का संतुलन बना कर चले। अपने परिजनों से दूरियां बढ़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में बदलाव होने से मन प्रसन्न रहेगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.