‘हम फिट तो इंडिया फिट’ की राह पर MP के अफसर, केन्द्रीय खेल मंत्री का फंडा बना नजीर

सोशल मीडिया पर कर रहे अपील, मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने दिया था देश को फिटनेस चैंलेज

<p>Fitness challenge of singrauli officers after PM Modi Tweet</p>
सिंगरौली। केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की ओर से शुरू किया गया ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ अभियान देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। इसी तारतम्य में सिंगरौली जिले के पुलिस अधिकारी से लेकर अन्य अफसर भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर अफसर भी फिटनेस टिप्स दे रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी आम जन को स्वामी विवेकानंद का संदेश सुना रहे है।
कहा कि अगर स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग रहता है। तो सेहत के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। इसी कड़ी में जिले के कुछ अधिकारी अपनी सेहत को लेकर बेहद संवेदनशील दिख रहे हैं। यहां तक कि मंत्री की ओर से शुरू किया गया अभियान को बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं। बकायदे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर लोगों से स्वस्थ्य रहने की अपील कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं एसपी विनीत जैन की।
singrauli officers after PM Modi Tweet” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/13/4_2_2948058-m.jpg”>
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
एसपी: रोजाना एक्सरसाइज
जैन ने बताया कि पुलिस विभाग में हर किसी को चुस्त-दुरुस्त रहने की जरूरत है। इस बात को सभी पुलिस कर्मचारियों को अमल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मैं प्रतिदिन सुबह ४ बजे उठने की प्रक्रिया को पूरी करता हूं। सुबह उठकर शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करता हूं। फिर आगे मार्निंग वॉक पर निकल जाता हूं। मार्निंग वॉक के दौरान जागिंग भी करता हूं। यह मेरा एक रूटीन वर्क है। जिसे प्रतिदिन घंटेभर करता हूं।
अधिवक्ता: सेहत के प्रति संवेदनशील रहने की अपील
अपने गृह जनपद आए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्वनी कुमार दुबे भी अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद संवेदनशील दिखते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्विट कर लोगों से सेहत के प्रति संवेदनशील रहने की अपील करते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह ४ बजे उठने के बाद करीब 6 किलोमीटर प्रतिदिन दौड़ लगाता हूं। इसके बाद योगासन के साथ ही कुछ व्यायाम भी करता हूं।
Fitness challenge of singrauli officers after PM Modi Tweet
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
निगमायुक्त: स्वास्थ्य के प्रति बेहद गंभीर
निगमायुक्त शिवेन्द्र सिंह भी अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि सुबह उठकर योगासन के बाद प्रतिदिन बैडमिंटन, टेबल टेनिस के साथ ही स्वीमिंग करता हूं। व्यस्तता के बाद भी इस रूटीन को बनाए रखता हूं। करीब घंटेभर एक्सरसाइज के बाद शरीर फिट लगने लगता है। उन्होंने बताया कि जब शरीर स्वस्थ्य रहता है तो दिनभर कार्य करने में थकावट नहीं लगती है। इसीलिए मानसिक थकावट दूर करने के लिए योगासन जरूरी है।
टीआई: चुस्त-दुरुस्त रखने की मजबूरी
इसी कड़ी में विंध्यनगर थाना प्रभारी संतोष तिवारी भी जिम के शौकीन हैं। सुबह उठकर रोजाना घंटेभर जिम में जाते हैं। जहां शरीर को फिट रखने के लिए तरह-तरह के व्यायाम करते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में रहने के लिए शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखना पड़ता है। इसी तरह से नवानगर थाना प्रभारी यूपी सिंह भी प्रतिदिन अपने आवास पर घंटेभर साइकिलिंग करते हैं। उन्होंने बताया कि व्यस्तता के बाद भी शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने की मजबूरी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.