Weekly Rashifal (28 जून से 04 जुलाई 2021): मेष राशि से मिथुन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा…

<p>Mesh to Mithun Saptahik Rashifal</p>

आपकी जिंदगी में हर दिन कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस सप्ताह (28 जून से 04 जुलाई 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय मेष राशि से मिथुन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं…

Must Read- July 2021 Festival List – जुलाई 2021 में कौन-कौन से हैं तीज त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय

इस सप्ताह आप सहयोगात्मक स्थिति में होंगे। साथ ही आलस्य दूर होने से कुछ हद तक सक्रिय भी दिखेंगे। किसी विशेष मदद के चलते जहां दिक्कतें दूर होंगी, वहीं रुके कार्यों में गति आने से लाभ की स्थिति बन सकती है। इस समय सफलता आपकी ईमानदारी और धैर्य पर निर्भर करेगी। उचित होगा कोई भी कार्य करते समय अपना 100 फीसद दें।
सप्ताह के मध्य में नई नौकरी की संभावनाओं के बीच कार्यालय के हिसाब से समय काफी कठिन रह सकता है। वहीं उचित होगा इस समय व्यापारी कर्ज से दूर रहें। इस समय कोई घरेलू चिंता भी परेशान कर सकती है।
यह भी पढ़ें
चांदी का एक टुकड़ा और ताबें का सिक्का बदल सकता है आपकी किस्मत…


इस सप्ताह अपनी सेहत के साथ ही परिवार वालों की सेहत का भी ख्याल रखना होगा।वहीं आय में इजाफे के बावजूद खर्च की अधिकता परेशानी का कारण बन सकती है। अपनी भाषा को संयमित रख दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रख सकते है।
उपाय: पक्षियों को दाना डालने के साथ ही मंगल के शांति मंत्र का जप करें।

विशेष दिन : गुरुवार

Must Read- Vastu Tips: मोरपंख, जो दूर करता है घर का हर वास्तु दोष!

mor_pankh.jpg

 

इस सप्ताह व्यस्तता के बीच नकारात्मकता से दूरी बनाए रखें। इसके साथ ही बदलती हुई स्थितियों का खास ध्यान रखें। इसके अलावा इस सप्ताह किसी भी तरह की लापरवाही से बचते हुए कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।

इस सप्ताह के शुरु में धैर्य से काम करें। वहीं अधिक महत्वपूर्ण निर्णयों को टाल दें। इस समय आपकी जल्दबाजी आपको भविष्य में परेशानियों में डाल सकती है। वहीं कोई भी गलती आपको व आपकी कंपनी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

सप्ताह के मध्य में हर कार्य सोच समझकर व अपनी पूरी शक्ति से करें। ध्यान रहें इस समय शत्रु सक्रिय हो सकते है। ऐसे में आपकी ओर से की गई एक भी गलती आपको आपके वरिष्ठों की नजरों में गिरा सकती है। भले ही काम की गति कम हो, लेकिन किसी भी स्थिति में ये समय लापरवाही करने का नहीं है। इस समय विलासिता या सजावट से जुड़ी चीजें लाभ दे सकती हैं।

जबकि सप्ताह के अंत में घर परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं को लेकर मन चिंतित हो सकता हैं। इस समय विपरीत-लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ने के अलावा विवाह के योग बनेंगे।

उपाय: आलस्य व नशे से दूर रहते हुए भगावान शंकर के पंचाक्षरी मंत्र की एक माला जाप हर रोज करें।

विशेष दिन : सोमवार

Must Read- भगवान शिव का यह सरल उपाय, धन संबंधी समस्या से छुटकारा दिलाए!

shiv_puja_upay_2.jpg
यह सप्ताह छोटे व्यापारियों के लिए विशेष रह सकता है। लेकिन इस समय सेहत का खास ख्याल रखने के साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। इस समय भाई-बहनों की उन्नति के बीच प्रेमी की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें। साथ ही परिवार में भी किसी भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं।
सप्ताह के शुरु में कुछ चुनौतियों के चलते मन में व्याकुल रहेगी, वहीं समय के साथ ये और बड़ा रूप ले सकती है। लेकिन, परेशानी के इस समय आपके मित्र और शुभचिंतक आपकी मदद करेंगे। उचित होगा इस समय आप लगातार योग करते रहें।
वहीं सप्ताह के मध्य में कठिन परिश्रम आपको सफलता दिला सकता है। वहीं किसी महिला मित्र की मदद से आपके रूके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ सकते हैं। थोक व्यापारियों के लिए यह समय थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। इस समय भूमि-भवन खरीदने या बेचने के बारे में एक बार फिर सोच लें।
सप्ताह के अंत में असमंजस वाली स्थिति में कोई भी निर्णय लेने से बचें। कुछ कार्यों में परेशानी भी आएगी, लेकिन आप उन्हें अपनी बुद्धि से हल कर लेंगे। वहीं ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना होगी। ऑफिस के कार्यों में टेक्नोलॉजी के प्रयोग से लाभ होगा।

उपाय: श्री गणेश की पूजा करें और उन्हें हर बुधवार दूर्वा अवश्य चढ़ाएं।

विशेष दिन : शुक्रवार व शनिवार

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.