Rashifal : आज इन 4 राशियों को छोड़ सभी योजनाएं होंगी क्रियान्वित, मिलेगी अपार सफलता

Rashifal : आज इन 4 राशियों को छोड़ सभी योजनाएं होंगी क्रियान्वित, मिलेगी अपार सफलता

<p>aaj ka rashifal, rashifal in hindi, today horoscope, daily horoscope, 30nov rashifal, 30 nov ko janme bachhe, name wise rashi, </p>
मेष राशि
आज प्रस्तावित योजना लंबित हो सकती है। कार्य न होने से हताश होंगे। दूसरों की बातों पर बहुत जल्द विश्वास कर लेते हैं। सुख-सुविधा पर खर्च होगा। बुजुर्गों की भावनाओं को समझें। किसी विद्यार्थी को कलम भेट करें।
वृष राशि
आपका जिद्दी रवैया नुकसानदायक रहेगा। कार्य में सफलता न मिलने के कारण दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। व्यापारिक विस्तार की योजना सफल रहेगी।

मिथुन राशि
आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के कृत्यों के कारण चिंतित होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रेम-प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। किसी को धार्मिक ग्रन्थ दान करें।
कर्क राशि
आपकी मेहनत और समर्पण से भाग्योदय संभव है। घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं। आज किसी से दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। आज ताम्बे के पात्र में शक्कर भर कर दान करें।
सिंह राशि
दिन की शुरुआत से ही व्यस्त रहेंगे। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। गुस्से पर काबू रखें। जीवनसाथी की भावनाओं की
कद्र करेंगे।

कन्या राशि
आपकी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सहयोगी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। झूठ बोलने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बहनों से विवाद होंगे। असहाय की सहायता करें।
तुला राशि
युवाओं के लिए समय उपयुक्त है। मनचाही नौकरी की तलाश रहेगी। पदोन्नति के आसार हैं। उच्च अध्ययन के लिए शहर छोडऩा होगा। आय के स्रोत बढेंग़े। आज भगवान सत्यनारायण का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
आज लापरवाही की तो लाभदायी योजना हाथ से निकल सकती है। स्थाई सम्पति के क्रय-विक्रय में धन लगेगा। आज किसी शिव मंदिर में शक्कर दान करें।

धनु राशि
आलस हावी रहेगा। बुद्धि जीवियों से संपर्क बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। कारोबार में व्यवस्था में सुधार करें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज किसी गरीब को भोजन करवाएं।
मकर राशि
नौकरी में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों से विवाद हो सकता है। आज भगवान् लक्ष्मीनारायण को हलवे का नैवेद्य लगाएं।
कुम्भ राशि
युवाओं का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। संतान की वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश में यात्रा होगी। आज किसी मंदिर में पानी से भरा मटका दान करें।
मीन राशि
आज मनचाहा काम मिलने पर प्रसन्नता मिलेगी। कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यशैली में सुधार करने की जरूरत है। व्यक्तिगत मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बात बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी बुजुर्ग को मिठाई दान करें।

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.