तीर-कमान भेंट कर अभिनंदन किया

सेवा कार्यों एवं विकास के लिए भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा विधायक काश्यप का अभिनंदन

<p> विधायक चेतन्य काश्यप</p>
रतलाम. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों और रतलाम के चौतरफा विकास के लिए किए गए कार्यों हेतु विधायक चेतन्य काश्यप का परम्परागत तरीके से तीर-कमान भेंट कर अभिनंदन किया गया। मोर्चा पदाधिकारियों ने काश्यप को साफा पहनाकर 51 किलो वजनी हार से सम्मानित किया।
संकटकाल में सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य

भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा किए गए अभिनंदन के प्रत्युत्तर में विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि कोरोना के संकटकाल में सेवा का अवसर मिलना वे अपना सौभाग्य मानते है। सम्पन्न कई लोग होते है, लेकिन सम्पन्नता का सदुपयोग करने का अवसर भाग्य से मिलता है। विधायक चेतन्य काश्यप ने कोरोना काल में ऑक्सीजन प्रबंध के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में ऑक्सीजन के लिए हमारा क्षेत्र आत्म निर्भर हो गया है। टीकाकरण अभियान की सफलता के बाद कोरोना पर बहुत हद तक काबू हो गया है। भारत का सौभाग्य है कि जब-जब यहां विपत्ति आती है, सारे समाजजन एकजूट हो जाते है। इससे विपत्ति पर विजय मिलती है।
कई कार्य किए थे

विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि आदिवासी समाज के विकास के लिए भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के नेतृत्व में कई कार्य किए थे। पूर्व सांसद स्व. दिलीपसिंह भूरिया के प्रयासों से देश में पहली बार आदिवासी हित में संविधान में संशोधन कर उन्हें भू-अधिकार एवं वनोपज के अधिकार के साथ अन्य सुविधाएं दी गई है। रतलाम में औद्योगिक कोरीडोर की स्थापना क्षेत्र की दशा एवं दिशा बदलने वाली रहेगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उनका लाभ आदिवासी समाज को भी मिलेगा।
विधायक चेतन्य काश्यप

अजजा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री नारायण मईड़ा, पूर्व प्रदेश मंत्री मोतीलाल निनामा के नेतृत्व में विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। इस दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंघाड़ एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगौरा, गोविंद डामर, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, कमल देवदा, देवीसिंह कतीजा, संजय टांक, नरेन्द्र वसुनिया, पवन जैन, सतीश नाहर, विकास पारगी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सोश्यल मीडिया प्रभारी शैतानसिंह पटेल द्वारा किया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.