BREAKING मध्यप्रदेश में 10 ठिकानों पर इस विभाग की बड़ी कार्रवाई, यहां पढे़ं पूरी खबर

BREAKING मध्यप्रदेश में 10 ठिकानों पर इस विभाग की बड़ी कार्रवाई, यहां पढे़ं पूरी खबर

<p>Big action of this department on 10 locations in Madhya Pradesh</p>
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में सेंट्रल एक्साइज विभाग ने एक बडे़ बिल्डर के यहां सुबह से 10 ठिकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां पर कई बडे़ अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई शुरू की है। निमंत्रण गु्रप सहित इस बिल्डर के कई ठिकानों पर सेंट्रल एक्साइज विभाग का दल जांच कर रहा है। बताया जाता है कि एक डायरी मिली है, इसमे कई राज दफन है। अब ये खुलेंगे।
सुबह करीब 9 बजे बाद एक बड़े राजनीतिज्ञ के करीबी इस बिल्डर के यहां तब सेंट्रल एक्साइज विभाग ने सर्वे कार्य की शुरुआत की है जब शहर में मुख्यमंत्री शिवराजङ्क्षसह चौहान मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सौगात देने आ रहे है। इस सर्वे कार्य के बारे में देखते ही देखते बाजार में चर्चा गर्म हो गई।
बाजार सहित कई ठिकानों पर पहुंचे

बता दे कि सेंट्रल एक्साइज विभाग का दल सुबह सबसे पहले एक साथ बजाजखाना सहित 80 फीट रोड अन्य ठिकानों पर पहुंचा। इसके बाद पुछताछ की शुरुआत की। सर्वे में शुरुआती जानकारी के अनुसार कई चौकाने वाले राज सामने आए है। इसमे एक डायरी मिलने की बात भी की जा रही है। इस डायरी में ही कुछ एेसा लिखा हुआ है जो आने वाले दिनों में कई बडे़ लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाएगा। हालाकि शुरुआत में जीएसटी विभाग के अधिकारी कुछ अधिक बताने से बच रहे है, लेकिन दबे स्वर में कह रहे है कि डायरी में कुछ एेसे नाम है जो चौकाने वाले है। फिलहाल इस मामले में अधिकृत रुप से कुछ नहीं कहा जा रहा है।
बिल्डर है बड़ा नामी

निमंत्रण गु्रप के बारे में बता दे कि ये रतलाम का बड़ा बिल्डर नामी ग्रु्रप है। बडे़ बंगले, मकान बनाकर देने वाले इस गु्रप के द्वारा हाल ही में फोरलेन के करीब भी एक बड़ी कॉलोनी में बडे़ बंगले बिक्री का कार्य किया है। फिलहाल जीएसटी विभाग से अधिकृत व विस्तारीत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.