गुम हो गए 125 सरकारी कर्मचारी, अब हो रही तलाश

मध्यप्रदेश के रतलाम नगर निगम से करीब 125 सरकारी कर्मचारी गुम हो गए। अब इनकी तलाश के लिए दस्तावेज से लेकर उनके पते खंगाले जा रहे है। यह राज तब खुला जब नगर निगम आयुक्त ने स्वच्छता अभियान में सख्ती लाकर एक एक कर्मचारी को मैदान में काम करते देखना शुरू किया।

<p>गुम हो गए 125 सरकारी कर्मचारी, अब हो रही तलाश</p>
रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम नगर निगम से करीब १२५ सरकारी कर्मचारी गुम हो गए। अब इनकी तलाश के लिए दस्तावेज से लेकर उनके पते खंगाले जा रहे है। यह राज तब खुला जब नगर निगम आयुक्त ने स्वच्छता अभियान में सख्ती लाकर एक एक कर्मचारी को मैदान में काम करते देखना शुरू किया। इसके बाद पता चला निगम के 125 कर्मचारी को कई वर्षो से काम पर ही नहीं आ रहे है।
पत्रिका अलर्ट : भूलकर मत भरना रेलवे की यह भर्ती

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में करीब 125 कर्मचारी कई दिनों या माह से बगैर बोले गायब है। यह वो कर्मचारी है जो अपनी ड्यूटी पर नहीं आए है। अब इन कर्मचारियों को बर्खास्त करने की तैयारी हो गई है। इसके लिए सभी के सर्विस रिकार्ड को बुधवार तक अपडेट कर पूरी सूची तैयार की जा रही है।
BIG BREAKING रतलाम में ATS की दबिश, दबिश के पहले फरार हुआ अनवर

स्वच्छता के सुधार को प्राथमिकता

नगर निगम में आयुक्त सोमनाथ झारिया ने पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले शहर की स्वच्छता के सुधार को प्राथमिकता दी है। इसके लिए दो दिन तक स्वयं शहर का भ्रमण किया व काम से गायब रहने वाले कर्मचारियों को नोटिस दिए गए । इसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी एमके जैन को इस कार्य के लिए लगाया गया है कि वो सुबह दोपहर को होने वाली सफाई कार्य का निरीक्षण करें व जो कर्मचारी काम पर नहीं आए है उनको नोटिस जारी करके वेतन काटे जाए। अब इससे आगे कड़ी कार्रवाई करने की योजना पर काम चल रहा है।
देखें VIDEO : निजी ट्रेन का टाइम टेबल हुआ जारी, इतनी बजेगी चलेगी ट्रेन

बुधवार तक तैयार होगी रिपोर्ट
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार तक उन कर्मचारियों की रिपोर्ट तैयार हो जाएगी जो लंबे समय से नदारत है। कुछ कर्मचारी वर्षो से नहीं आए है तो कुछ कर्मचारी पिछले कई माह से नदारत है। अब इन कर्मचारियों को एक साथ सेवा से बर्खास्त करके नए कर्मचारी रखने पर विचार चल रहा है। इसके पूर्व कर्मचारियों की बर्खास्तगी होगी। जो सूची बनने का कार्य शुरू हुआ है उस अनुसार करीब 125 कर्मचारी इस प्रकार के है जो बर्खास्त होंगे। अंतिम समय पर यह संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल बुधवार तक यह रिपोर्ट तैयार हो जाएगी।
BREAKING देशभर में रेलवे 11 हजार पद करेगा समाप्त

Swachh Bharat Mission: लगा झटका, जब आधे शहर में काम छोड़ गए सफाईकर्मी
अंतिम निर्णय वरिष्ठ अधिकारी लेंगे
हमारा कार्य कितने कर्मचारी लंबे समय से गायब है वो रिपोर्ट देना है। बर्खास्तगी के बारे में अंतिम निर्णय वरिष्ठ अधिकारी लेंगे।
– एमके जैन, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
ऑनलाइन शॉपिंगः स्पीड पोस्ट लेकर पहुंचे डाक विभाग के कर्मचारी को बंधक बनाया

रेलवे बंद करेगा 165 साल पूर्व की सुविधा

165 वर्ष बाद आ रहा महायोग
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.