रांची

राज्यपाल ने साबरमती आश्रम का किया भ्रमण, चरखा चलाकर बापू को किया याद

3 Photos
Published: February 11, 2019 05:24:35 pm
1/3

(रांची): राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती आश्रम का भ्रमण किया। उन्होंने बापू के बैठकी के पास चरखा चलाते हुए तथा बापू के जीवन गाथा पर आधारित क्रियाकलापों की जानकारी ली। राज्यपाल ने खुद भी चरखा चलाया और बापू के दिनचर्या के बारे में जानकारी ली।

 

2/3

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पूरे आश्रम का भ्रमण किया और बापू के जीवन गाथा पर आधारित क्रियाकलापों की जानकारी ली। इस दौरान साबरमती आश्रम की देखरेख करने वाली महिलाओं ने बताया कि साबरमती आश्रम में रहकर बापू ने देश को एक नयी दिशा देने का कार्य किया, इस आश्रम को गांधी आश्रम या सत्याग्रह आश्रम भी कहा जाता है। इसी स्थान पर महात्मा गांधी ने अपनी पत्नी के साथ 12 साल जीवन व्यतीत किए।

3/3

इसी स्थान पर महात्मा गांधी ने अपनी पत्नी के साथ 12 साल जीवन व्यतीत किए...

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.