झारखंड सरकार के लिए भी लगाई जा रहीं अटकलें, CM हेमंत सोरेन ने BJP को दी बड़ी चुनौती

झारखंड (Jharkhand Government) के (Jharkhand CM) मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के कार्यकारी अध्यक्ष (Jharkhand CM Hemant Soren) हेमंत सोरेन ने कहा है कि मध्य प्रदेश (MP Government Crisis) में उत्पन्न ताजा (Jyotiraditya Scindia) राजनीतिक संकट (Jyotiraditya Scindia join BJP) पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि…

<p>झारखंड सरकार के लिए भी लगाई जा रहीं अटकलें, CM हेमंत सोरेन ने BJP को दी बड़ी चुनौती</p>

(रांची): झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि मध्य प्रदेश में उत्पन्न ताजा राजनीतिक संकट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण से भाजपा का असली चेहरा सामने आया है, भाजपा का यह चरित्र नया नहीं है, पूर्व में भी देश भर में कई ऐसे उदाहरण रहे है, जिसमें इस तरह की राजनीतिक जोड़-तोड़ में भाजपा की ही भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक सुचिता की बात करती है, लेकिन वहीं पार्टी इस तरीके के चीजों को आगे बढ़ा रही है।

 

यह भी पढ़ें
LIVE NOW: भाजपा में शामिल होकर बाेले ज्योतिरादित्य सिंधिया- भाजपा ने जनसेवा का मंच प्रदान किया

भाजपा को दी बड़ी चुनौती…

हेमंत सोरेन ने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा झारखंड आकर देख लें, यहां उनकी दाल नहीं गलने वाली है। झारखंड के सभी विधायक एकजुट है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में दोनों सीटें यूपीए जीतेगी। मध्य प्रदेश की राजनीति पर हेमंत सोरेन ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज राजनीति का स्तर किस ओर जा रहा है, अभी तो पूरी चीजें मध्य प्रदेश को लेकर होनी बाकी है, आगे-आगे देखते हैं क्या होता है? आज वे लोग जिस तरीके से सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं, राजनीतिक हथकंडों को अपनाते हैं, यह हमें भी समझ में आता है।

 

यह भी पढ़ें
374 करोड़ के मालिक हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, जानें कहां करते हैं सबसे ज्यादा निवेश

झारखंड से जुड़ी अटकलों को लेकर क्या बोले?…

मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र और फिर झारखंड में यही स्थिति की आशंका जताये जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में उन्हें (भाजपा) को आने तो दीजिये यहां दृश्य कुछ और देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनकी हर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर हैं। विधानसभा में बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर भाजपा के हंगामे पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें हंगामा करना है, तो करते रहे, विधानसभा अध्यक्ष कानून के मुताबिक ही कोई निर्णय लेंगे।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यह भी पढ़ें: बेरोजगारी के आंकड़ों ने चौंकाया, झारखंड ने राष्ट्रीय औसत दर को पछाड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.