यह भी पढ़ें- राहत: मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव युवती की रिपोर्ट आयी निगेटिव, एक और रिपोर्ट का इंतजार उल्लेखनीय है कि सपा सांसद आजम खान के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने पत्नी तंजीन फातिम और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ 26 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद से तीनों सीतापुर की जिला जेल में बंद हैं। वहीं देश में पीएम मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। इस वजह से सभी जेलों में मिलाई बंद की गई है। इस बीच सपा के रामपुर जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने डीएम आंजनेय कुमार सिंह से निवेदन किया था कि सांसद आजम खान और उनकी पत्नी का रामपुर से होम्योपैथिक इलाल चल रहा है। उनकी दवा खत्म हो गई है। इसलिए दोनों की दवा सीतापुर जेल भिजवाने की अनुमति प्रदान की जाए।
जिलाधिकारी के अनुरोध पर डीएम ने आजम खान और उनकी पत्नी तंजीन फातिमा की दवा सीतापुर जेल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि डीएम के कहने पर सीएमओ ने दवा भेजने की अनुमति दी थी। इसके बाद रामपुर से दो लोगों को दवा के साथ सीतापुर जेल भेजा गया था। उन्होंने आजम खान और उनकी पत्नी तंजीन फातिमा की दवा सीतापुर के जेल प्रशासन को सौंपी है। वहीं, डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष की अनुमति पर दवा भिजवाई गई है।