प्रत्येक गांव में गोबर खरीदी केंद्र खोलने की मांग, नहीं तो आंदोलन की दी चेतावनी …

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मूलचंद लोधी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जिलाधीश को जिले के प्रत्येक गांव में गोबर खरीदी केंद्र खोलने के लिए ज्ञापन सौंपा है।

<p>प्रत्येक गांव में गोबर खरीदी केंद्र खोलने की मांग, नहीं तो आंदोलन की दी चेतावनी &#8230;</p>
डोंगरगढ़. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मूलचंद लोधी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जिलाधीश को जिले के प्रत्येक गांव में गोबर खरीदी केंद्र खोलने के लिए ज्ञापन सौंपा है। भाजपा नेता राजेश खांडेकर, अशोक वर्मा, अरुण शुक्ला, दुर्गा वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोधी ने बताया कि गोधन योजना के तहत राज्य सरकार के द्वारा गोबर की खरीदी प्रारम्भ किया गया है, किसान एवम पशुपालक अपने पशुओं के गोबर को बेचना चाहते है, किंतु गोबर खरीदी केंद्रों की संख्या कम होने के कारण गोबर विक्रय करने में बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सीमित संख्या में केंद्र के कारण किसानों, पशुपालकों को गोबर बेचने के लिए बहुत दूर जाना पड़ रहा है, जिससे किसानों, पशुपालकों को अनावश्यक श्रम, दिक्कत तथा समय के व्यय का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए गोबर खरीदी केंद्रों की संख्या में वृद्धि की जाए। अन्यथा किसानों की परेशानी को देखते हुए हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
कागजों तक सीमित है योजना

लोधी ने बताया कि वर्तमान में जिन पंचायतों में गौठान योजना प्रारंभ की गई है। वहीं गोबर की खरीदी की जा रही है जो किसी गांव से 10 किलोमीटर तक की दूरी पर है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण किस प्रकार अपना गोबर भेजेंगे यही योजना प्रत्येक किसान के गोधन का मान बढ़ाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए बनाई गई है, किंतु इसके क्रियान्वयन में की जा रही गलतियों से योजना कागजों तक सीमित रह जाएगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.