शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला

हाथ पैरों पर आए गहरे घाव। पत्नी अस्पताल में पति गिरफ्तार।

<p>शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला</p>
सुल्तानगंज. प्रदेश में महिलाओं के ऊपर अत्याचार की घटना आए दिन सामने आ रही हैं। भोपाल में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के हाथ पैर काटने की घटना के बाद रायसेन जिले में ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां बेगमगंज तहसील के ग्राम पापड़ा में एक शराबी पति ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे पत्नी के दोनो हाथ और एक पैर में गंभीर घाव लगे हैं। घायल के ससुर व अन्य लोगों ने बीच बचाव किया और शराबी पति को दहलान में लगे खंभा से बांधकर महिला की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार रामपुरा कला निवासी रजनी लोधी उर्फ कलिया पुत्रि सोमेंद्र सिंह लोधी का विवाह 3 साल पहले हरिनारायण लोधी के पुत्र रतन सिंह के साथ हुआ था। रतन सिंह शुरू से ही नशे का आदी है, कई बार वह पत्नी के साथ मारपीट कर चुका है। जिससे 2 माह तक रजनी बाई अपने मायके में रही, समझौता होने पर पति फिर उसको ले आया। दोनों से एक पुत्र भी है जो 2 वर्ष का है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे रतन सिंह ने अपनी पत्नी से नशे की हालत में और शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे। उसके पास पैसे नहीं होने पर उसने इनकार किया। जिस पर आवेश में आकर रतन सिंह ने कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी के ऊपर हमला कर दिया। जिससे उसके दोनों हाथ एव एक पैर में गहरे घाव लगे। उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में डॉक्टर नितिन तोमर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर अवस्था में रायसेन रेफर किया गया है। खून से लथपथ महिला दर्द के मारे चीखे मारते हुए अपनी आपबीती पुलिस को बताती रही। कुल्हाड़ी की मुंदी चोटे शरीर के अन्य हिस्सों में भी आई हैं।
वर्जन…
अपनी पत्नी पर हमला का घायल करने के आरोपी रतन सिंह को हिरासत में ले लिया है। उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
बीबी तिवारी, एएसआई सुल्तानगंज
—————–
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.