रायसेन

गजकेसरी योग में हुआ होलिका दहन, आज बरसेगा रंग

होलिका दहन के बाद ही शुरू हुआ रंग, गुलाल का खेल। पांच दिन चलेगा रंगोत्सव।

रायसेनMar 09, 2020 / 08:15 pm

praveen shrivastava

गजकेसरी योग में हुआ होलिका दहन, आज बरसेगा रंग

रायसेन. सोमवार रात शुभ गजकेसरी मुहूर्त में होलिका दहन होते ही रंग और गुलाल का महोत्सव शुरू हो गया। परिवार सहित होलिका पूजन कर परिक्रमा करने के बाद दहन किया गया। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में परंपरा के अनुसार पांच दिन तक होली का उत्सव मनाया जाएगा। लहंगी, राई नृत्य के साथ फाग गीतों की धूम रहेगी। विशेकर आदिवासी अंचल में फाग का उत्सव विशेष रूप से मनाया जाता है।
जिला मुख्यालय पर आज सुबह 10 बजे श्री हिंदू उत्सव समिति के बैनर तले हुरियारों का परंपरागत जुलूस निकाला जाएगा। ज ो मारुति नंदन मंदिर पाटनदेव से गाजे बाजों के साथ शुरू होगा। समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह बबलू ठाकुर, आशीष सोनी, हेमंत पवार, विकास शर्मा, रूपेश तंतवार आदि ने हुरियारों से जुलूस में शामिल होने का अनुरोध किया है।
पुलिस की ये है तैयारियां
शहर में पुलिस ने पहली बार ड्रोन उड़ाकर होलिका दहन स्थल की चौकसी की। सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मार्च निकाला। एसपी मोनिका शुक्ला, एसडीओपी कृष्णपाल ङ्क्षसह कोतवाली टीआई जगदीश सिंह सिद्धू ने बताया कि 36 संवेदनशील क्षेत्रों में फि क्स पाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी। वन विभाग के 10 क र्र्मचारी और कोटवारों को विशेष पुलिस का दर्जा देकर तैनात किया गया है। जुलूस के दौरान धार्मिक स्थलों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। होली पर गोली की आवाज निकालने वाली बुलट बाइक पर रहेगी नजर। होली का त्योहार गोली की आवाज निकालने वाली बुलट पर पुलिस की खास नजर रहेगी। शराब पीकर, तेज रफ्तार में बाइक चलाने वाले पर होगी कार्रवाई।
पोलाहा में लगेगा फाग मेला
मंडीदीप के पास ग्राम पंचायत पोलहा में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी होली पर फाग मेले का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पचायत स्तर पर करीब दो दिन तक चलने वाले इस मेले में मंडीदीप सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। ग्रामीण यहां अपनी मान्यतानुसार पूजा पाठ करते हैं वहीं मेला स्थल पर ही भोजन पकाया जाता है। इसके अलावा मेले का सबसे बड़ा आकर्षण राई नृत्य होता है।
दहकते अंगारों में दौड़े ग्रामीण
सिलवानी तहसील के ग्राम चंद्रपुरा में प्राचीन परंपरा के अनुसार ग्रामीण होली दहन के बाद दहकते अंगारों में दौड़ते हैं। ऐसा आयोजन सोमवार रात भी हुआ। कहा जाता है कि अंगारों पर दौडऩे से सालभर व्यक्ति को कोई बाधा, बीमारी का सामना नहीं करना पड़ता।
राशि के अनुसार ये रंग लगाएं
मेष: लाल, हरा व पीला रंग भाग्यशाली। काले रंग से बचें।
वृष: गुलाबी, हरा, नीला व सफेद रंग लाभदायक। लाल रंग से बचें।
मिथुन: नीला, हरा, पीला व बैगनी रंग शुभ। लाल व काले रंग से बचें।
कर्क: सफेद, लाल, हरा व पीले रंग शुभ। नीले रंग के प्रयोग से बचें।
सिंह: बैंगनी, लाल, सुनहरा व नारंगी रंग शुभ। काले रंग के उपयोग से बचे।
कन्या: पीला, भूरा, हल्का गुलाबी रंग शुभ। लाल व काले रंग से बचें।
तुला: हल्का व गहरा बैगनी रंग शुभ। हरा व नीले रंग से बचें।
वृश्चिक: काला, गहरा लाल, मेहरुन रंग शुभ। सफेद व नीले रंग से बचें।
धनु: बैंगनी व गहरा नीला रंग शुभ। लाल व काले रंग से बचें।
मकर: सभी रंग शुभ, केवल ग्रे व काले रंग से बचें।
कुंभ: नीला रंग लाभकारी। लाल व नारंगी रंग से बचें।
मीन: आसमानी रंग भाग्यशाली। हरे रंग से बचें।

Home / Raisen / गजकेसरी योग में हुआ होलिका दहन, आज बरसेगा रंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.